Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और शशि थरूर को उनके लेखन और भाषणों के लिए फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, शेवेलियर डे ला लीजियन डी’होनूर (द लीजन ऑफ ऑनर) से सम्मानित किया गया है। नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा 1802 में स्थापित फ्रेंच ऑर्डर ऑफ मेरिट को उत्कृष्ट नागरिक या सैन्य आचरण के लिए सम्मानित किया जाता है।
Thanks. As one who cherishes our relations with France, loves the language and admires the culture, I am honoured to be recognized in this way. My gratitude & appreciation to those who have seen fit to award me this distinction. @FranceinIndia https://t.co/dyy6L1sQEO
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) August 11, 2022
फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किए जाने की खबर के बाद शशि थरूर को लोगों ने ट्विटर पर बधाइयां दी हैं। उधर, थरूर ने ट्वीट किया, “फ्रांस के साथ हमारे संबंधों को संजोने वाला, भाषा से प्यार करने वाला और संस्कृति की प्रशंसा करने वाले के रूप में मैं इस तरह से पहचाने जाने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन लोगों के लिए मेरा आभार और प्रशंसा जिन्होंने मुझे यह सम्मान देने के लिए उपयुक्त समझा है।”
बता दें कि 2010 में थरूर को स्पेनिश सरकार से भी इसी तरह का सम्मान मिला था, जब स्पेन के राजा ने उन्हें रॉयल स्पैनिश ऑर्डर ऑफ चार्ल्स III का एनकोमिएन्डा प्रदान किया था। शशि थरूर दो बार के लोकसभा सांसद हैं और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पहले यूपीए सरकार में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री और विदेश राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया है।
थरूर संयुक्त राष्ट्र में 23 साल के लंबे करियर के साथ एक पूर्व राजनयिक भी हैं। वह कई फिक्शन और नॉन-फिक्शन किताबों के साथ एक प्रसिद्ध लेखक भी हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।