हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Sitaare Zameen Par देखते ही भावुक हुए शशि थरूर, आमिर खान की तारीफ की, बताया- दिल को छू लेने वाली फिल्म

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्टर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखी और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शशि थरूर शामिल हुए। जिसमें आमिर खान मौजूद रहे।

विज्ञापन

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। यह कहानी इतनी इमोशनल है कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। हाल ही में दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखकर काफी प्रशंसा की है। बता दें, इन दिनों फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और हर जगह सितारे जमीन तारीफ बटोर रही है। इसे देखने के बाद सांसद शशि थरूर ने कहा कि फिल्म वाकई में बहुत इमोशनल और दिल को छू लेने वाली मूवी है।

शशि थरूर ने ‘सितारे जमीन पर’ की समीक्षा की

इस फिल्म को देखने के बाद कांग्रेस नेता ने बताया कि बहुत अच्छा लगा। काफी इमोशनल फिल्म है और दिल छू लेने वाली फिल्म है। यह सबको बहुत पसंद आएगी। आमिर खान की सारी मूवी अच्छी होती है और कोई बिना देखे रह नहीं सकता है। आमिर खान बिल्कुल फर्स्ट क्लास एक्टर हैं। मुझे फिल्म की कहानी भी बहुत अच्छी लगी, इससे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

सितारे जमीन पर स्पैनिश स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस पर बेस्ड मूवी है। यह फिल्म 10 न्यूरोडाइवरजेंट बच्चों के बारे में है। इस फिल्म में आमिर ने बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में जेनेलिया देशमुख ने भी अहम रोल निभाया है। ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म कॉमेडी होने के साथ-साथ बेहद इमोशनल भी है। इस फिल्म में एक्टर आमिर खान ने अच्छा काम किया है। वहीं , एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है।

ये भी पढ़ें-  पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 625 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, जानें क्या बोले ओडिशा के मंत्री मुकेश?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें