पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान 625 श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत, क्या बोले ओडिशा के मंत्री मुकेश?

Puri Jagannath Rath Yatra 2025 : पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान अचानक से 625 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। बालागांडी के पास भगवान बलभद्र का रथ फंस जाने से कई श्रद्धालु घायल हो गए, जिससे अफरातफरी मच गई।

Puri Jagannath Rath Yatra

पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बिगड़ी तबीयत। (ANI)

Puri Jagannath Rath Yatra 2025 : ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बड़ी घटना हुई, जहां लगभग 625 श्रद्धालु बीमारी हो गए। भीषण गर्मी, उमस और भीड़भाड़ की वजह से स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियां उत्पन्न हो गईं और श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस दौरान भगवान बलभद्र के रथ को खींचते समय भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आईं।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग अस्पतालों में 625 लोगों का इलाज किया गया, जिनमें से कइयों ने उल्टी, बेहोशी और मामूली चोटों जैसे लक्षण बताए। पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि अधिकांश श्रद्धालुओं को ओपीडी में प्रारंभिक इलाज दिया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या बोले ओडिशा के मंत्री?

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने कहा कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य खराब होने की वजह अत्यधिक गर्मी और उमस भरा मौसम है। पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में लगभग 70 व्यक्तियों को भर्ती कराया गया, उनमें से 7 की हालत गंभीर बताई गई है।

जानें कैसे हुआ हादसा?

बालगांडी इलाके में भगवान बलभद्र का रथ, तलध्वज एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। रथ लंबे समय तक रुके रहने के कारण इलाके में भारी भीड़ हो गई, जिससे कई श्रद्धालु फंस गए और भीड़ से बचने की कोशिश करते हुए घायल हो गए। सरकारी और प्राइवेट संगठनों के स्वयंसेवकों ने घायलों को निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ