शशि थरूर के लिफ्ट में फंसने से मची खलबली, कड़ी मशक्कत से दरवाजा तोड़ निकाला बाहर, जानें क्या हुआ था?

केरलम में एक कार्यक्रम में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक घटना का शिकार हो गए. वे होटल की लिफ्ट में फंस गए थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया. वहीं घटनाक्रम के चलते केरलम पुलिस, जिला प्रशासन और होटल स्टाफ में एक बार खलबली जरूर मच गई थी.

SHASHI THAROOR

शशि थरूर को लिफ्ट से सुरक्षित रेस्क्यू करते पुलिस और फायर ब्रिगेड अधिकारी.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को लेकर आई एक खबर ने कांग्रेस, पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा दिया. घटना केरलम के तिरुवनंतपुरम की है, जहां एक प्राइवेट होटल की लिफ्ट में शशि थरूर फंस गए. लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई और बंद हो गई. जैसे ही होटल स्टाफ को घटना का पता चला, हड़कंप मच गया. होटल स्टाफ ने मामले की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी तो खलबली मच गई. आनन फानन में पुलिस फायर ब्रिगेड लेकर मौके पर आई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.

विज्ञापन

रोटरी क्लब के स्थापना समारोह आए थे

बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर केरलम में ‘रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट’ के स्थापना समारोह में शिकरत करने के लिए आए थे. वे एक प्राइवेट होटल में ठहरे हुए थे कि देरशाम होटल की लिफ्ट में फंस गए. घटना का पता चलते ही उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया. उन्होंने घटना की सूचना होटल स्टाफ और पुलिस को दी. फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज (अग्निशमन विभाग) की टीम मौके पर पहुंची और हाइड्रोलिक स्प्रेडर से लिफ्ट के गेट को काटकर शशि थरूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

विज्ञापन

लिफ्ट का ऑटोमेटिक डोर लॉक हो गया

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 7:37 बजे फोन आया था. बताया गया कांग्रेस सांसद शशि थरूर और कुछ अन्य लोग होटल की लिफ्ट में फंस गए हैं. तुरंत रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया. होटल स्टाफ और सांसद के समर्थक लोहे की रॉड से लिफ्ट के दरवाजे को खोलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे नाकाम रहे. लिफ्ट बीच में ही रुक गई थी ओर उसका ऑटोमैटिक डोर लॉक हो गया था. लिफ्ट मैकेनिक भी डोर को खोल नहीं पाए तो फायर ब्रिगेड ने अपना काम किया.

शशि थरूर को ठीक देख ली राहत की सांस

फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आधुनिक ‘हाइड्रोलिक स्प्रेडर’ टूल का इस्तेमाल करके 15 मिनट के अंदर लिफ्ट के भारी दरवाजों को काटकर शशि थरूर को रेस्क्यू कर लिया. शशि थरूर चेहरे पर बड़ी मुस्कान लेकर बाहर निकले तो उनके समर्थकों और होटल स्टाफ ने राहत की सांस ली. साथ ही पुलिस और रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रेस्क्यू टीम का आभार जताया और कहा कि आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद. वेल डन! आप लोगों ने बहुत शानदार काम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ