Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। मगर इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर की मुश्किल और बढ़ गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही राजीव ने शशि थरूर को माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया है।
कैश फॉर वोट का लगाया आरोप
कांग्रेस नेता शशि थरूर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से चुनावी मैदान में खड़े हैं और उन्हें टक्कर देने के लिए भाजपा ने राजीव चंद्रशेखर को टिकट दिया है। ऐसे में शशि थरूर ने राजीव पर कैश फॉर वोट जैसा गंभीर आरोप लगाया है। एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान शशि थरूर ने दावा किया है कि राजीव
ने वोट खरीदने के लिए कुछ समुदायों के धार्मिक नेताओं के सामने पैसों की पेशकश की है।
राजीव ने दिया रिएक्शन
भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर ने शशि थरूर के बयान पर हैरानी जताई है। राजीव ने शशि थरूर को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने अपने बयान को वापस नहीं लिया और सार्वजनिक तौर पर राजीव से माफी नहीं मांगी तो शशि थरूर पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। राजीव के अनुसार शशि थरूर का बयान पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद है। लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए शशि थरूर, राजीव चंद्रशेखर की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
राजीव चंद्रशेखर ने भेजा नोटिस
शशि थरूर के बयान पर एक्शन लेते हुए राजीव चंद्रशेखर ने उनपर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। इस कानूनी नोटिस के अनुसार शशि थरूर ने लोकसभा चुनाव में जीतने के इरादे से राजीव के संबंध में झूठी और भ्रामक जानकारी का प्रचार किया है, जिससे राजीव की छवि धूमिल हो गई है। नोटिस में कहा गया है कि शशि थरूर 24 घंटे के भीतर राजीव चंद्रशेखर से माफी मांगे और आगे से ऐसे बयान ना दें।
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
1 hr ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
1 hr agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
3 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
4 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
6 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
6 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
16 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines