Shashi Tharoor In Parliament : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने संसद में गुरुवार को चन्द्रमा पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक सफलता पल को याद करते हुए, जवाहरलाल नेहरू के प्रयासों की तारीफ की। बता दें कि बुधवार को लोकसभा में पारित महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ‘इसरो’ में 20 प्रतिशत महिलाएं हैं और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आरक्षण की आवश्यकता नहीं है।
थरूर के बयान पर अनुप्रिया पटेल की तीखी प्रतिक्रिया
लोकसभा में थरूर के बयान पर अनुप्रिया पटेल ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि कांग्रेस भी महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करती है। वहीं थरूर ने पटेल को को शांत करने की कोशिश की और कहा कि उनके कहने का मतलब किसी महिला का अपमान करने का नहीं था। उन्होंने कहा, “मैंने सिर्फ इतना कहा कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी में, हमारे पास पहले से ही 20 प्रतिशत महिलाएं हैं और यह संख्या बढ़ रही है।
ध्रुवीकरण करते हैं पीएम मोदी
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, सच्चाई यह है कि हमारी अंतरिक्ष सफलता राष्ट्रीय शासन में निरंतरता का परिणाम है और आज जो हासिल किया गया है वह कई पिछली उपलब्धियों परिणाम है… यह सही शासन विकल्प चुनने के लगातार वर्षों की उपलब्धि है लेकिन भाजपा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से इस उपलब्धि का बखान करते हैं, उससे ऐसा लगता है कि सारे प्रयास 2014 के बाद से ही शुरू हुए हैं, थरूर ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मोदी पर ध्रुवीकरण की राजनीती करने का भी आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
4 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
7 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
10 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines