Shashi Tharoor’s Statement : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले को लेकर विवादों में घिरीं महुआ मोइत्रा संग वायरल हो रहीं तस्वीरों पर प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने महुआ मोइत्रा संग तस्वीरें वायरल करने की घटना को घटिया राजनीति बताया है। उन्होंने कहा कि यह कोई सीरियस मुद्दा नहीं है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस फोटो के पीछे की हकीकत को भी बताया है और कहा कि यह उस दिन की तस्वीर है, जब उनकी जन्मदिन की पार्टी में हम लोग मिले थे। थरूर ने स्पष्ट किया कि वह मोइत्रा के जन्मदिन की पार्टी में मौजूद थे, जिसमें उनकी बहन सहित लगभग 15 लोग शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान ली गई तस्वीर का क्रॉप्ड वर्जन दिखाकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। थरूर ने कहा, यह सिर्फ एक घटिया राजनीति है। उस बच्ची की जन्मदिन पार्टी थी। खैर, वह एक बच्ची नहीं हैं, लेकिन मेरे लिए वह एक तरह से बच्ची ही हैं, क्योंकि वह (महुआ मोइत्रा) मुझसे करीब 20 साल छोटी हैं।
यह भी पढ़ें : आधार कार्ड गुम हो गया, टेंशन न लें, साइबर ठगों से बचने के लिए घर बैठे करें लॉक
थरूर ने कहा, यह उनके जन्मदिन की पार्टी थी, जिसमें मेरी बहन सहित लगभग 15 लोग शामिल हुए। पूरी तस्वीर दिखाने के बजाय वे क्रॉप्ड फोटो को फैला रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस तरह के ट्रोल को महत्व नहीं देते हैं और लोगों के लिए काम करने में व्यस्त हैं। उन्होंने पूछा, वे इसे एक निजी मुलाकात के रूप में फैला रहे हैं, लेकिन फिर तस्वीर किसने क्लिक की।
मोइत्रा ने इससे पहले कहा था कि वह भाजपा की ट्रोल आर्मी द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही उनकी कुछ निजी तस्वीरों को देखकर ‘बहुत खुश’ हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट किया, मुझे सफेद ब्लाउज की तुलना में हरे रंग की पोशाक ज्यादा पसंद है। और क्रॉपिंग की जहमत क्यों उठाई। डिनर पर बाकी लोगों को भी दिखाएं कि बंगाल की महिलाएं एक जीवन को जीती हैं।
यह भी पढ़ें : PM Modi को मिले तोहफों को खरीदने के लिए आखिरी 10 दिन का है मौका, इस काम में लगेगा आपका पैसा
संबंधित खबरें
ट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
2 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
2 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
5 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
6 hrs agoभारत ने स्टारलिंक को ब्लॉक के आरोपों को नकारा; मस्क ने पूछा- असली बॉस कौन?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines