Share Market Surges After Chandrababu Naidu statement : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट आने के बाद केंद्र में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी बीच टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की पूछ-परख बढ़ गई है। कारण है कि सरकार बनाने के लिए एनडीए और इंडिया गठबंधन दोनों को इनकी जरूरत है। अगर चंद्रबाबू नायडू एनडीए के साथ जाते हैं तो बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए फिर से मजबूती के साथ सरकार बना सकती है। वहीं दूसरी तरफ चंद्रबाबू नायडू ने भी अपना रुख एनडीए की तरफ बता दिया है। उनके इस रुख के बाद शेयर मार्केट को पंख लग गए।
सेंसेक्स को मिली जबरदस्त बढ़त
कल यानी मंगलवार को रिजल्ट वाले दिन शेयर मार्केट में भूचाल आ गया था। सेंसेक्स में 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। निफ्टी भी करीब इतना ही गिरा था। एक ही दिन में निवेशकों के 30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए थे। वहीं बुधवार को जब चंद्रबाबू नायडू का बयान आया तो शेयर मार्केट झूम गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक सेंसेक्स 1,600 से ज्यादा अंक चढ़कर करीब 73,767 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी भी करीब 500 अंक से ज्यादा चढ़कर करीब 22,431 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
चंद्रबाबू नायडू ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंद्रबाबू नायडू बुधवार को NDA के साथ मीटिंग से पहले विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उनसे इंडिया गठबंधन में जाने को लेकर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि हम NDA में हैं और मैं NDA की बैठक में जा रहा हूं। चिंता करने की कोई बात नहीं है।
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
3 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines