हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शरद पवार ने लिया बड़ा फैसला, बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को NCP का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

विज्ञापन

मुंबई: एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने बड़ा फैसला लेते हुए बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है। इसका ऐलान खुद शरद पवार ने किया है। जानकारों का कहना है कि शरद पवार के इस फैसले भतीजे अजित पवार को झटका लगा होगा।

शरद पवार ने NCP प्रमुख के पद से दिया था इस्तीफा

2 मई को शरद पवार ने NCP प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं की जिद के आगे उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था। अब पार्टी में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर हाईकमान ने चौंका दिया है। सुप्रिया सुले को जहां महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब, महिला युवा और लोकसभा समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं प्रफुल्ल पटेल मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा की कमान संभालेंगे। एनसीपी के प्रमुख नेता अजित पवार की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।

सुप्रिया सुले का पहला रिएक्शन

घोषणा किए जाने के बाद, सुप्रिया सुले ने कहा कि वह पार्टी की बहुत आभारी हैं, उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा उन पर किए गए भरोसे को सही ठहराने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा NCP की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुझे और प्रफुल्लभाई पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। मैं इसके लिए पार्टी संगठन का बहुत आभारी हूं। मैं पार्टी द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास को सही ठहराने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। ऐसा माना जाता है कि एनसीपी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को पहले भी अच्छा समर्थन मिला है और भविष्य में भी मिलता रहेगा। इस जिम्मेदारी के लिए एक बार फिर से आदरणीय पवार साहब, पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद।

अजित पवार के लिए बड़ा झटका

शनिवार को एनसीपी का 25 वां स्थापना दिवस है। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, एनसीपी को मजबूत करने के लिए हम सब लोगों को काम करना पड़ेगा। सुप्रीया सुले और प्रफुल्ल पटेल को वर्किंग कमेटी का प्रेसिडेंट बनाने का फैसला लिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से एनसीपी में तकरार की खबरें आ रही थीं। शरद पवार और भतीजे अजित पवार के बीच सबकुछ ठीक नहीं था। कुछ समय पहले शरद पवार ने मुंबई की एक सभा में कहा था, रोटी पलटने का समय आ गया है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें