क्या अधूरी रह जाएगी अजित 'दादा' की आखिरी इच्छा? सुनेत्रा की ताजपोशी से शरद पवार बेखबर, दिया बड़ा बयान

Sharad Pawar News: शरद पवार ने सुनेत्रा पवार की ताजपोशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सुनेत्रा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की जानकारी होने से साफ इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मामले से उनका कोई मतलब नहीं और न ही उनसे इस फैसले के बारे में पूछा गया और न ही कोई राय मांगी गई.

Sharad Pawar, Ajit Pawar

शरद पवार ने NCP अजीत पवार के विलय को लेकर बड़ा दावा किया है.

Sharad Pawar Statement: सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के डिप्टी CM के तौर पर शपथ लेंगी और आज दोपहर 2 बजे NCP अजीत पवार के विधायक दल की बैठक है, इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. यह बयान NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने दिया है. उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने को लेकर उनसे कुछ बात नहीं की गई और न ही पूछा गया. अजीत पवार की पार्टी ने ही आपस में फैसला लिया होगा. इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है.

विज्ञापन

जल्द होने वाला था दोनों NCP का विलय

शरद पवार ने कहा कि अजीत पवार उनके साथ आना चाहत हैं, इसलिए दोनों NCP के विलय को लेकर जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच पिछले 4 महीने से चर्चा हो रही थी. चर्चा सकारात्मक दिशा में चल रही थीं. 12 फरवरी को विलय की सार्वजनिक घोषणा भी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले हादसा हो गया. अजित पवार प्रतिबद्ध नेता थे, जिन्होंने वास्तव में जनता के लिए काम किया. अजीत जनसमस्याओं को गहराई से समझते थे और हमेशा यह सुनिश्चित करने का प्रयास करते थे कि लोगों को न्याय मिले.

विज्ञापन

अजीत पवार के निधन ने सदमे में डाला

शरद पवार ने कहा कि बारामती की जनता हमेशा अजीत पवार के साथ खड़ी रही. अपने काम और जिम्मेदारियों के निर्वहन में उन्होंने कभी कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन उनके निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके जाने के बाद जो स्थिति उत्पन्न हुई है, वह मजबूती से आगे बढ़ने का आह्वान करती है. लोगों के दुख-दर्द को कम करने के लिए काम करना होगा. उन मूल्यों ओर कार्यशैली को आगे बढ़ाना होगा, जिनके साथ उन्होंने जनता की सेवा की. मुझे पूरा विश्वास है कि उनके परिवार की नई पीढ़ी उनकी विरासत को आगे बढ़ाएगी.

विज्ञापन

विमान हादसे में अजीत पवार की मौत

बता दें कि सुनेत्रा पवार के पति और शरद पवार के भतीजे अजीत पवार की विमान हादसे में मौत हो गई है. वे जिला परिषद चुनाव के लिए रैली करने बारामती जा रहे थे कि रनवे पर लैंडिंग से ठीक पहले विमान क्रैश हो गया. हादसे में अजीत पवार समेत 5 लोगों की मौत हुई है. अजीत पवार की मौत के बाद सवाल उठा कि उनकी NCP को अब कौन संभालेगा और उनकी जगह महाराष्ट्र का डिप्टी CM कौन बनेगा? इसलिए अजीत पवार की पत्नी राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार चर्चा में आईं, वहीं एक चर्चा दोनों NCP गुट का विलय होने की भी थी, जिस पर आज विराम लग जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ