Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा गोविंदानंद सरस्वती के खिलाफ दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को अंतरिम निषेधाज्ञा जारी की। जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि संतों को मानहानि के बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। सम्मान और यश आपके कर्मों से मिलता है, कानूनी लड़ाइयों से नहीं। दरअसल सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने सोमवार को गोविंदानंद सरस्वती के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। गोविंदानंद सरस्वती ने शंकराचार्य पर फेक बाबा होने का आरोप लगाया था और कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से समर्थन प्राप्त है।
बार एंड बेंच के मुताबिक अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के वकील से जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि ‘उनका बयान ठीक नहीं था। मुझे लगता है कि वह हताश हैं। लेकिन मैं नहीं मानता कि कोई मानहानि हुई है। आप एक संत हैं। आपको इस बारे में चिंतित होने की क्या जरूरत है। संतों की इन सब चीजों से मानहानि नहीं हो सकती। संत अपने कर्मों के जरिए सम्मान प्राप्त करते हैं।’
सुनवाई के अंत में कोर्ट ने अंतरिम निषेधाज्ञा के लिए नोटिस जारी किया। और अगली सुनवाई 29 अगस्त के लिए तय कर दी। अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने दलील दी कि गोविंदानंद ने कई सारे अपमानजनक बयान दिए हैं। इन बयानों में उन्होंने शंकराचार्य को फर्जी बाबा, ढोंगी बाबा और चोर बाबा कहा है।
ये भी पढ़ेंः BJP का नया अध्यक्ष कौन बनेगा? RSS-बीजेपी की बैठक में इन नामों पर हुई चर्चा
गोविंदानंद सरस्वती ने क्या आरोप लगाए
उन्होंने कहा कि गोविंदानंद ने शंकराचार्य पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही अपहरण के मामलों में शामिल होने, हिस्ट्रीशीटर होने, 7 हजार करोड़ मूल्य का सोना चुराने और साध्वियों के साथ अवैध संबंध बनाने के आरोप शामिल हैं।
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के वकील ने स्पष्ट किया कि गोविंदानंद सरस्वती भले ही आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप लगाते हों, लेकिन शंकराचार्य के खिलाफ एक मात्र केस अखिलेश यादव की सरकार के समय दायर किया गया था, जिसे योगी आदित्यनाथ की सरकार ने वापस ले लिया।
बता दें कि हाल के दिनों में स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य बुलाए जाने की भी आलोचना की थी और कहा था कि वे एक साधु कहलाने के योग्य भी नहीं हैं।
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
1 hr agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
1 hr agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
2 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
2 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
3 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
5 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
6 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines