नई दिल्ली: एयर इंडिया की फ्लाइट में एक महिला सह-यात्री पर पेशाब करने के आरोपी शख्स शंकर मिश्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अधिकारियों द्वारा उसके फोन का पता लगाने के बाद उसे पहले दिल्ली पुलिस ने बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने 4 जनवरी को बुजुर्ग महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
क्या है मामला?
यह घटना 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 102 में हुई थी। शराब के नशे में मिश्रा ने केबिन की लाइट बंद होने पर सत्तर साल की एक वरिष्ठ नागरिक महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। महिला ने टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन को पत्र लिखकर अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा था कि केबिन क्रू स्थिति के प्रति अत्यधिक असंवेदनशील थे।
इसके पहले आज दिल्ली पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (हवाई अड्डा) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के एक दल ने आईजीआईए मामले में आरोपी शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया। उसे दिल्ली लाया गया और मामले में जांच की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी बेंगलुरु के संजय नगर में अपनी बहन के घर रह रहा था और बेंगलुरु पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में दिल्ली पुलिस की मदद की।
संबंधित खबरें
चांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
55 mins agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
1 hr agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
2 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
3 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
6 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines