Shama Mohammed on ICC Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम ने बीती रात दुबई में इतिहास रच दिया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। दुनिया भर के लोग टीम इंडिया को जीत की मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद के सुर भी अचानक बदल गए हैं। शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए बड़ा बयान दिया है।
शमा ने क्या कहा?
शमा मोहम्मद ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि चैंपियंस ट्रॉफी में इस शानदार परफॉर्मेंस के साथ जीत हासिल करने के लिए टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। कप्तान रोहित शर्मा को भी सैल्यूट, उन्होंने 76 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत की जीत निश्चित कर दी थी। श्रेयस अय्यर और के.एल.राहुल ने भी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। यह एक यादगार जश्न है।
यह भी पढ़ें- ललित मोदी को लगा झटका! नहीं मिलेगी इस देश की नागरिकता? PM ने रद्द किया पासपोर्ट
क्या बोले यूजर्स?
कुछ दिन पहले तक रोहित को टीम से बाहर करने की सलाह देने वाली शमा मोहम्मद के सुर रातों रात बदल गए। शमा बेशक टीम इंडिया की जमकर तारीफें कर रहीं हैं, मगर रोहित के फैंस शमा का बयान अभी तक नहीं भूल सके हैं। जीत के जश्न में कई क्रिकेट लवर्स ने शमा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। शमा की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ‘लौट कर बुद्धु घर को आए।’ दूसरे यूजर ने लिखा ‘रोहित को मुबारकबाद देना आपको शोभा नहीं देता है। आपने उन्हें मोटा बताया था। अब आपका अगला विवादित बयान क्या होगा?’ तीसरे यूजर ने कमेंट किया ‘बुद्धि बहुत तेज है तुम्हारी।’ अगले यूजर ने लिखा कि ‘मोटे प्रभावहीन कप्तान ने मैच जीता दिया वो भी रमजान में।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘चैंपियंस ट्रॉफी अपने आप में रोहित पर दिए आपके बयान का सबसे सटीक जवाब है।’ एक और यूजर ने इमोजी शेयर करते हुए कहा कि ‘आ गया स्वाद?’
रोहित पर शमा का बयान
शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा पर बयान देते हुए कहा था कि रोहित काफी मोटे हो गए हैं, उन्हें फिटनेस की जरूरत है। TMC सांसद सौगत रॉय ने भी शमा का समर्थन करते हुए रोहित को टीम से बाहर निकालने की बात कही थी। कांग्रेस पार्टी ने भी शमा के इस बयान से किनारा कर लिया था।
यह भी पढ़ें- KC त्यागी और उमर अब्दुल्ला के बीच क्यों हुई बहस? जम्मू CM बोले- मैं माइक रखकर चला जाता हूं
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
31 mins agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
1 hr agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
1 hr agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
1 hr ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
2 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
2 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
2 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
2 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
3 hrs ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines