Shama Mohammad Rohit Sharma Controversy Kangana Ranaut: कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद इन दिनों गलत वजहों से सुर्खियों में हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के कारण शमा की काफी आलोचना हो रही है। कांग्रेस पार्टी ने भी शमा के बयान से किनारा कर लिया है। इसी बीच शमा ने कंगना रनौत को भी इस कॉन्ट्रोवर्सी में घसीट लिया है। शमा ने कंगना का एक पुराना पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी नेता मनसुख मांडविया से सवाल पूछा है।
शमा ने शेयर किया पोस्ट
शमा ने कंगना का पुराना पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस पोस्ट पर मनसुख मांडविया कंगना रनौत को क्या कहेंगे? दरअसल मनसुख मांडविया ने शमा के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि कांग्रेस और TMC को चाहिए कि खिलाड़ियों को बख्श दें। वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ हैंडल करने में पूरी तरह से समर्थ हैं।
यह भी पढ़ें- Video: रोहित को टीम में नहीं होना चाहिए… कांग्रेस नेता के बाद TMC सांसद का विवादित बयान
रोहित ने क्या था ट्वीट
मनसुख मांडविया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शमा मोहम्मद ने कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट शेयर कर दिया। कंगना का यह पोस्ट 2021 का है। इस दौरान रोहित शर्मा ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। रोहित ने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारत हमेशा मजबूत रहेगा। अभी हमें किसानों की समस्या का हल तलाशना चाहिए। हमारे किसान देश के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। मुझे यकीन है कि सभी साथ में मिलकर उनकी परेशानी का हल निकालेंगे।
कंगना की तीखी प्रतिक्रिया
रोहित शर्मा के इस ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा कि सारे क्रिकेटर्स ऐसे क्यों लगते हैं जैसे धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का। किसान उस कानून के खिलाफ क्यों हैं, जो उन्हीं की भलाई के लिए लाया गया है। यह आतंकवादी हैं। सच कहने में डर लगता है क्या?
TMC सांसद ने दिया शमा का साथ
बता दें कि शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि रोहित काफी मोटे हो गए हैं, उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। रोहित को अब क्रिकेट छोड़ देना चाहिए। TMC सांसद सौगत रॉय ने भी शमा की बातों का समर्थन करते हुए कहा था कि मैं इस बात से पूरी तरह सहमत हूं। रोहित को न सिर्फ कप्तानी बल्कि क्रिकेट से भी बाहर कर देना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद शमा ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
यह भी पढ़ें- Video: कांग्रेसी नेता शमा मोहम्मद कौन? जिसने रोहित शर्मा पर किया ट्वीट और फिर डिलीट
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
12 mins agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
27 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
35 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
8 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines