---विज्ञापन---

देश angle-right

पाकिस्तानी डॉन ने फिर बोला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर हमला, लगाए कई गंभीर आरोप

पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने भारत के खिलाफ एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें उसने भाजपा पर आरोप लगाए हैं और लॉरेंस बिश्नोई के कथित ऑडियो भी साझा किया है। भट्टी का दावा है कि लॉरेंस ने जेल से उसे कॉल की थी।

---विज्ञापन---

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद एक ओर जहां पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आ रही है, वहीं पाकिस्तान डॉन और ISI एजेंट शहजाद भट्टी लगातार भड़काऊ वीडियो जारी कर रहा है। अब भट्टी ने एक और वीडियो जारी कर निशाना साधा है और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक कथित ऑडियो क्लिप भी शेयर किया है।

भारत के खिलाफ शहजाद भट्टी की बयानबाजी

यह पहली बार नहीं है जब शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बयान दिया हो। दो दिन पहले भी उसने बिश्नोई को धमकी दी थी। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट में पाकिस्तान के आतंकी हाफिज सईद के गुर्गों को मारने की बात कही गई थी। इसके बाद भट्टी ने पाकिस्तान का बचाव करते हुए भारत के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी।

---विज्ञापन---

बिश्नोई को लेकर क्या बोला भट्टी?

भट्टी ने जारी वीडियो में दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने जेल से उसे कॉल किया था और बताया था कि पहले उसे क्राइम ब्रांच ने रिमांड पर लिया। इसके साथ ही वीडियो में वह यह भी कह रहा है कि जेल में उसके पास फोन कैसे पहुंचा, इस पर सवाल खड़े किए हैं।

---विज्ञापन---

‘लॉरेंस बिश्नोई के पास जेल में फोन कैसे पहुंचा?’

भट्टी ने एक अन्य वीडियो में सिद्धू मूसेवाला के पिता से अपील की है कि वह प्रशासन से पूछें कि लॉरेंस बिश्नोई के पास जेल में फोन कैसे पहुंचा। भारत-पाक तनाव के चलते अब शहजाद भट्टी और लॉरेंस गैंग के रिश्तों में भी दरार आ गई है। हालांकि, भट्टी के बार-बार वीडियो जारी करने पर लॉरेंस गैंग की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भट्टी खोलेगा बिश्नोई का राज!

भट्टी  ने वीडियो में यह भी कहा है कि अब कोई दोस्ती नहीं बल्कि देश पहले है। भट्टी ने यह भी दावा किया, “किसने हत्या करवाई, पैसे और हथियार कहां से आए। इसका पूरा रिकॉर्ड मेरे पास है।” उसने यह धमकी भी दी, “मुझे मजबूर न करो कि मैं ऑडियो और वीडियो सबूत सामने रख दूं।”

First published on: May 05, 2025 07:59 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola