Sex determination gang busted in Bengaluru: बेंगलुरु सिटी पुलिस ने मैसूरु और मांड्या में चल रहे एक बड़े सेक्स डिटरमिनेशन रैकेट का भंडाफोड़ किया है, इसके साथ ही 2 साल में 900 से अधिक भ्रूणों का गर्भपात करने के आरोप में दो डॉक्टर सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ. तुलसीराम, डॉ. चंदन बल्लाल, मीना, रिजमा और निसार के रूप में हुई है। आरोपी मैसूरु के माथा अस्पताल में इन अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था और प्रति वर्ष लगभग 22 से 25 भ्रूणों का गर्भपात करता था।
कई जगह पर चल रहा था रैकेट
बता दें कि अक्टूबर में एक गर्भवती महिला को मांड्या ले जाते समय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी न सिर्फ बेंगलुरु बल्कि आसपास के जिलों और उत्तरी कर्नाटक से भी महिलाओं की पहचान कर उन्हें गर्भपात कराने के लिए लाते थे। कुछ लोग लिंग जांच के लिए भी आते थे। बाद में वे कन्या भ्रूण का गर्भपात करवाते थे और इसके बदले में बड़ी रकम वसूलते थे।
आरोपी ने कबूल किया जुर्म
बैयप्पनहल्ली पुलिस ने कहा कि मामला तब सामने आया, जब उन्होंने वीरेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने दो साल में करीब 900 भ्रूणों का गर्भपात कराने की बात कबूल की। अपने स्टाफ की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद से डॉ. चंदन बल्लाल फरार हो गए थे। मैसूरु के उदयगिरि में माथा अस्पताल और डॉ. राजकुमार अस्पताल में आयुर्वेदिक पाइल्स डे केयर सेंटर को पहले ही जब्त कर लिया गया है। पुलिस को आशंका है कि यह रैकेट कई और जिलों तक फैला हुआ है।
संबंधित खबरें
'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
31 mins ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
1 hr ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
1 hr agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
1 hr agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
3 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
3 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
3 hrs ago'फोन छीने, वकीलों को मिलने नहीं दिया...', CJP ने दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप
4 hrs agoक्या है संविधान का अनुच्छेद 32, राहुल गांधी ने इसके तहत क्यों डाली याचिका?
5 hrs ago23 साल से छोटे युवाओं को परोसी शराब तो नपेंगे बार, केरल सरकार का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines