Who is senior IAS officer Amit Khare: भारत के उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वरिष्ठ अधिकारी IAS (सेवानिवृत्त) अमित खरे को न्यूक्त किया है. यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर सचिव के पद की रैंक और वेतनमान में तीन वर्षों की अवधि के लिए होगी, जो पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी हो जाएगी. अमित खरे 1985 बैच के झारखंड कैडर से IAS अधिकारी रहें हैं.
अनुबंध के आधार पर 3 वर्षों की अवधि के लिए नियुक्ति
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1985 के सेवानिवृत IAS रहे अमित खरे को उपराष्ट्रपति के सचिव के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 14 सितंबर, 2025 को जारी किए गए आदेश के अनुसार, IAS अमित खरे (सेवानिवृत्त) अधिकारी की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर सचिव के पद की रैंक और वेतनमान में तीन वर्षों की अवधि के लिए होगी, जो पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी. अमित खरे को केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान के बराबर दर्जा दिया गया है. हालांकि सरकार आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकती है.
यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA की जीत
बिहार-झारखंड से गहरा नाता
अमित खरे का जन्म 14 सितंबर 1961 में बिहार हुआ था. वह झारखंड कैडर से सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (1985 बैच) के अधिकारी हैं. उन्होंने 1977 में केंद्रीय विद्यालय, हिनू से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की. उनके एक बड़े भाई अतुल खरे भी भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं. वे पीएम मोदी के सलाहकार भी रह चुके हैं. इसके अलावा सूचना एवं प्रसारण सचिव और शिक्षा सचिव के रूप में केंद्र सरकार में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) को लागू कराने में उनकी अहम भूमिका रही थी. ईमानदार और सख़्त प्रशासनिक छवि के कारण उन्हें पहचान मिली. बिहार के चारा घोटाले को सामने लाने में उनकी भूमिका के लिए भी जाना जाता है.
यह भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को बड़ा झटका, क्रॉस वोटिंग और 15 इनवैलिड वोटों ने चौंकाया
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
48 mins agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
2 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
4 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
4 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
5 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
6 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
7 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
7 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines