Senior Citizen Get 2000 Pension In Karnataka: कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार अगले बजट में वरिष्ठ नागरिकों की पेंशन में बढ़ोतरी के लिए विचार करेगी। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को 2 हजार रुपए की पेंशन देने के लिए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। उन्होंने यह बात विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले वरिष्ठजनों को सम्मानित करते हुए कही। बता दें कि कर्नाटक में फिलहाल बुजुर्गों को प्रति माह 1 हजार रूपए की पेंशन मिल रही है।
बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी
सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि बुजुर्गों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना और जीवन मूल्यों को अपनाना ही सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे जीवन को सार्थक और बेहतर बना सकते हैं। बता दें कि सीएम सिद्धारमैया कर्नाटक के वित्त मंत्री भी है। सिद्धारमैया ने जुलाई 2023 में राज्य का बजट पेश किया था। हाल ही में प्रदेश की सत्ता में लौटी कांग्रेस ने पिछले साल की तुलना में इस साल के बजट में 62 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि की। उन्होंने इस साल कुल 3 लाख 27 हजार 747 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
सीएम ने पेश किया था 7वां बजट
सीएम के रूप में सिद्धारमैया का यह 7वां बजट था। इससे पहले उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में 6 बजट पेश किए थे। सीएम ने अपने बजट भाषण में कहा कि उनका बजट सभी 5 प्रमुख वादों को पूरा करता है जो उन्होंने चुनाव से पहले किए थे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व किए वादों को पूरा करने के लिए सरकार ने बजट में कुल 35 हजार 410 करोड़ रुपए का प्रावधान किया।
बता दें कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनावों में कांग्रेस ने 135 सीटें हासिल की थी और भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। भाजपा को इस चुनाव में 66 सीटों पर विजय हासिल हुई थी वहीं जनता दल सेक्युलर ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
58 mins agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
1 hr ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
1 hr ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
2 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
3 hrs agoLIVE: विधायक राजा भैया को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
4 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
4 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'अर्नब' से बदला मौसम, सुबह-सुबह बरसे बादल और चली ठंडी हवाएं
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines