दिवाली पर भारतीय सिनेमा के बड़ी क्षति हुई है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी गोवर्धन असराानी का सोमवार को निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद 84 साल की उम्र में असरानी ने शरीर छोड़ दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे मुंबई के जुहू स्थित आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। शाम को उनके करीबी लोगों और परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में शास्त्री नगर, सांताक्रूज में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
असरानी का जन्म साल 1 जनवरी 1941 को हुआ था। असरानी की प्रमुख पहचान हास्य अभिनेता के रूप में थी। असरानी में बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में किरदार निभाकर उन्हें जीवंत बनाया है। बता दें कि असरानी ने अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं थीं। उन्होंने एक दिन पहली ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं।
यह भी पढ़ें: असरानी का किसी को बताए बिना क्यों हुआ अंतिम संस्कार? पत्नी मंजू ने बताई अंतिम इच्छा
बता दें कि असरानी मूल रूप से वो राजस्थान के जयपुर से रहने वाले थे। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से पूरी की थी। आसराानी का योगदान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कॉमिक एक्टिंग के क्षेत्र में बेमिसाल रहा है। कई दशकों तक उन्होंने अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाया, रुलाया और मनोरंजन किया।
एक्टर के साथ ही असरानी ने संगीत में भी कई हाथ आजमाया है। साल 1977 में असरानी ने फिल्म आलाप में दो गाने भी गाए, जो उन्हीं पर फिल्माए गए थे। असरानी ने फिल्म ‘फूल खिले हैं गुलशन गुलशन में’ प्रसिद्ध सिंगर किशोर कुमार के साथ एक गाना गाया था।
यह भी पढ़ें: मशहूर डायरेक्टर Dilip Naik का निधन, Yash Raj Films से किया था डेब्यू
संबंधित खबरें
'बदल चुकी है पावर की परिभाषा', ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोले PM मोदी
1 hr agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
1 hr agoCJP के आशुतोष रांका और सौरव दास फिर हिरासत में, जंतर-मंतर पहुंचे थे दोनों
2 hrs ago'INDIA' ब्लॉक के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 2 FIR
2 hrs agoCJI का इस्तीफा मांगने की पोस्ट करने वाला कांग्रेसी बर्खास्त, जानें मामला
2 hrs agoरामलीला मैदान का एक दिन का किराया 1.21 लाख रुपये, 2026 में सिर्फ 3 दिन खाली
4 hrs agoरेलवे में 3548 वैकेंसी, 6 नवंबर लास्ट डेट - योग्यता, फीस
4 hrs agoSC में सुनवाई के लिए लिस्टेड क्यों नहीं हुई राहुल गांधी की याचिका?
4 hrs ago'वोट चोरी, SIR, CEC ज्ञानेश कुमार', राहुल गांधी की याचिका में क्या-क्या?
5 hrs agoराहुल गांधी के घर आज जुटेगा INDIA ब्लॉक, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 'हाई-टी'
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines