Seema Haider YouTube Income: पिछले काफी समय से सचिन के लिए पाकिस्तान छोड़ चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर काफी चर्चा में है। सीमा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रील डालती रहती हैं जिसे काफी व्यूज भी मिलते हैं। 2023 में उन्होंने यूट्यूब से होने वाली अपनी पहली कमाई खाते में डाली। अब खबर आ रही है कि सीमा के पाकिस्तान में रह रहे पति ने उनकी यूट्यूब की कमाई रोकने का प्लान बनाया है। जानिए यह पूरी खबर क्या है।
कितनी आई थी पहली यूट्यूब इनकम?
https://www.youtube.com/shorts/Hx2AAGEJ8qI
अक्टूबर 2023 में सीमा को यूट्यूब से पहली पेमेंट मिली थी। पहले व्यूज न आने के कारण उनकी कमाई नहीं हो रही थी लेकिन बाद में उनकी कमाई होने लगी। सीमा ने एक इंटरव्यू में अपनी पहली कमाई भी बताई। सीमा के मुताबिक उनकी पहली कमाई टोटल 45 हजार रुपये की थी। अपनी पहली कमाई के बारे में बताते हुए वह और सचिन काफी खुश भी दिखे।
यह भी पढ़ें: मोमिन मालिक कौन? Seema Haider के पाकिस्तानी पति का जो लड़ रहे केस, 4 बच्चों से जुड़ा है कनेक्शन
कहां रह रहे हैं सीमा और सचिन?
जानकारी के लिए बता दें कि पहले दोनों किराए के घर में रहते थे। कमाई से दोनों ने अपना कमरा बनाया और गहने भी खरीद लिए। अब सचिन और सीमा नोएडा में रह रहे हैं और दोनों मिलकर यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं।
पाकिस्तान से आई सीमा सोशल मीडिया पर छा चुकी हैं। उनपर कहीं मीम बने तो कहीं मूवी में उन्हें कास्ट करने की खबरें चलने लगीं। इस सोशल मीडिया से अब वह कमाने लगी हैं।
पाकिस्तानी पति का क्या इरादा?
सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने बड़ा फैसला लिया है। अब वह भारत में वकील के जरिए कानूनी लड़ाई लड़ने का प्लान बना रहे हैं। हरियाणा के पानीपत से एडवोकेट मोमिन मलिक ने गुलाम का केस लड़ने का फैसला ले लिया है। अब वह सीमा के पाकिस्तानी पति की तरफ से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
इस बीच एडवोकेट मोमिन मलिक ने ‘आज तक’ को इंटरव्यू देते हुए बताया कि सीमा और गुलाम का तलाक नहीं हुआ और सीमा ने पहले पति से बिना तलाक लिए सचिन से शादी कर ली। आगे उन्होंने कहा कि सीमा हैदर की सोशल मीडिया से हो रही कमाई गैरकानूनी है। किसी विदेशी नागरिक को जिसके खिलाफ पहले ही कार्रवाई चल रही हो उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और रील बनाने का अधिकार नहीं है।
‘सीमा को पांच साल की सजा दिलवाऊंगा’
इंटरव्यू में आगे गुलाम हैदर के वकील ने कहा कि वह सीमा को पांच साल की सजा दिलवाएंगे। सीमा गैरकानूनी तरीके से सचिन के साथ है और उसके पासपोर्ट में भी गुलाम हैदर का ही नाम लिखा हुआ है।
इस वजह से अब सीमा हैदर की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं क्योंकि पाकिस्तान से आने के बाद उन्होंने ऐसी सुर्खियां बटोरीं कि सोशल मीडिया पर उनकी रील्स छाने लगीं। अब यूट्यूब से आ रही कमाई का बंद हो जाना काफी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
9 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines