Seema Haider News: सीमा हैदर किसी भी सूरत में पाकिस्तान लौटने की इच्छुक नहीं हैं। वे अपने पुराने पति गुलाम हैदर के पास नहीं लौटना चाहती हैं। सीमा का कहना है कि अब गुलाम हैदर से डिवोर्स हो चुका है। अगर वे वापस जाती हैं तो उनको हलाला करवाना पड़ेगा। जिसकी कभी भी इजाजत उनका जमीर नहीं देगा। पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा में बस चुकीं सीमा ने साफ तौर पर पाकिस्तान लौटने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। एक वीडियो सीमा हैदर का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीमा का वीडियो वायरल, लोग कर रहे कमेंट
सीमा का ये वीडियो तब सामने आया है, जब गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस पाकिस्तान ले जाने के लिए भारत में वकील के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। सीमा ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान के लोगों को सिर्फ उसके धर्म परिवर्तन करने से है। वीडियो के ऊपर लोगों के मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया है कि तौबा करके लौट आओ, अल्लाह के पास अब तो वापस आ जाओ। सीमा का इस पर कहना है कि वे सिर्फ अब हिंदुस्तान जिंदाबाद और जय श्री राम के अलावा राधे-राधे ही कहेंगी।
सीमा से जब सवाल पाकिस्तान लौटने को लेकर किया जाता है तो वे कहती हैं कि अब मेरा जमीर इसके लिए नहीं मानेगा। मेरा गुलाम से तलाक हो चुका है। मैं हलाला करके उसके पास वापस जाऊं, यह कभी नहीं हो सकता। अब जब हम दोनों का तलाक हो चुका है तो वह बिना हलाला तो मुझे रखेगा नहीं। तलाक भी दे दिया तो अब कैसे रखेगा? आप ही बताओ। सीमा ने कहा कि वे सचिन को ही अपना जीवनसाथी मानेंगी। हमने सात फेरे लेकर शादी की है। मेरे भाई और वकील एपी सिंह ने मेरा कन्यादान किया है। मेरी शादी हिंदू रीति-रिवाजों से हुई है। पाकिस्तानी मुल्लाओं के मुंह से भी मैंने सुना है कि अगर 6 महीने तक पति और पत्नी में संबंध न रहे तो अपने आप ही तलाक हो जाता है। इसलिए मेरा तलाक गुलाम से हो चुका है।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
7 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
8 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
9 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
12 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
12 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
13 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
13 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
13 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
13 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines