सीमा हैदर का नया वीडियो आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. सीमा हैदर ने फेसबुक पर वीडियो जारी करके अपने फैंस से एक विशेष अपील की है. वहीं वीडियो में फैंस से बात करते हुए सीमा हैदर भावुक भी हो जाती हैं. क्योंकि उनका बेटा बीमार है, जिसके लिए दुआएं करने की अपील सीमा ने फैंस से की है. सीमा ने बेटे को गोद में लिया हुआ है, जिसे वायरल इन्फेक्शन हुआ है और सीमा बच्चे को ठीक करने के लिए कोई नुस्खा बताने की अपील फैंस से कर रही हैं. बात करते-करते सीमा भावुक हो जाती है और जल्द से जल्द मदद करने को कहती हैं.
वीडियो में पूरा ध्यान बेटे पर फोकस रहा
वीडियो में सीमा हैदर अपने बेटे की तबियत को लेकर काफी परेशान नजर आईं. वीडियो में बात करते हुए उनका पूरा ध्यान बच्चे पर रहा. अब से पहले सीमा के जितने भी वीडियो आए, उनमें वे अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते हुए दिखीं. कभी पति सचिन के साथ वीडियो बनाकर जारी किया तो कभी पूरे परिवार के साथ फैंस से रूबरू हुईं. लेकिन इस वीडियो में सीमा हैदर पहली बार अपनी निजी जिंदगी की नहीं, बल्कि अपने बेटे और उसकी तबियत को लेकर बात करती दिखीं. उनके बात करने के अंदाज से ही पता लगा सकते हैं कि वे बेटे की तबियत को लेकर कितनी परेशान हैं?
पाकिस्तान से भारत आने के बाद चर्चा में रहीं
बता दें कि सीमा हैदर 4 बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आई थीं. ग्रेटर नोएडा के सचिन से ऑनलाइन गेम PUBG खेलते हुए उसकी जान पहचान हुई थी. उनकी जान-पहचान दोस्ती में बदली और दोस्ती प्यार में बदल गई. बच्चों को लेकर भारत आने के बाद सीमा और सचिन ने शादी कर ली और ग्रेटर नोएडा में रहने लगे. साल 2025 में सीमा ने सचिन की बेटी का जन् दिया. फरवरी 2026 में सीमा ने सचिन के एक और बच्चे बेटे को जन्म दिया. अब सीमा 4 बच्चों की मां हैं, जिनमें से 4 बच्चे उसके पहले पति से हैं और बाकी 2 बच्चे सचिन से हैं. सचिन ने सीमा के पहले पति के 4 बच्चों को भी अपनाया है.
सीमा के नए वीडियों पर यूजर्स के रिएक्शन
सीमा हैदर के नए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं. कुछ यूजर्स ने बच्चे की तबियत ठीक करने के लिए देसी नुस्खे बताए हैं तो कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किए हैं. एक यूजर ने प्रतिक्रिया दी कि अदरक तुलसी काली मिर्च और मिश्री का काढ़ा बनाकर पिला दें. एक यूजर ने कमेंट किया कि भाभी जी गिलोई का जूस दिन में 2 बार पिला दो, ठीक हो जाएगा. कुछ यूजर्स ने विरोधी कमेंट भी किए हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने बच्चे के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की. एक यूजर ने सीमा हैदर को सांत्वना दी और कहा कि चिंता न करें, बच्चा जल्दी ठीक हो जाएगा.
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
7 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
9 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
10 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
11 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
12 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
13 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
13 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
14 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines