हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

सीमा हैदर को मिला 3 करोड़ का नोटिस, पाकिस्तानी पति ने सचिन मीणा के खिलाफ लिया एक्शन

Seema Haider Notice: सीमा हैदर नई मुश्किल में घिरती नजर आ रही है। पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने 3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है। गुलाम हैदर ने सचिन मीणा के खिलाफ भी एक्शन लिया है। सीमा हैदर फिलहाल अपने चार बच्चों के साथ सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रह रही है।

विज्ञापन
सीमा हैदर

Seema Haider Notice: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रही पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। हालांकि अब उसकी मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, सीमा हैदर को 3 करोड़ रुपये का नोटिस मिला है। सीमा हैदर के पूर्व पति और पाकिस्तान के रहने वाले गुलाम हैदर ने सीमा और उसके पति सचिन मीणा को 3-3 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा है।

अली मोमिन ने भेजा नोटिस 

गुलाम हैदर के वकील अली मोमिन ने ताजा नोटिस भेजा है। इस नोटिस में सीमा हैदर और सचिन मीणा को एक महीने के भीतर माफी मांगने को कहा गया है। साथ ही जुर्माना जमा करने को भी कहा है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है। इससे पहले गुलाम हैदर अपने बच्चों की कस्टडी के लिए एक भारतीय वकील से संपर्क कर चुका है। उसने डॉ. एपी सिंह को भी 5 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा था। एपी सिंह वकील और सीमा हैदर के मुंहबोले भाई हैं।

बच्चों की कस्टडी के लिए लगाई जी-जान

वहीं गुलाम हैदर अपने बच्चों की कस्टडी पाने के लिए जी-जान लगा रहा है। उसने पिछले महीने पाकिस्तानी वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता अंसार बर्नी से भी संपर्क किया था। जिनके जरिए गुलाम हैदर अपने बच्चों की कस्टडी पाने में मदद चाहता है। अंसार बर्नी ने ही गुलाम हैदर और सीमा हैदर के मामले में वकील मोमिन को नियुक्त किया था। सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बिलावल भुट्टो जरदारी से भी अपने बच्चों को वापस लाने की मांग की है। गुलाम हैदर ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। उन्होंने कहा कि नई सरकार बनी है। वह उनकी मदद करने की अपील कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘पांच साल की सजा दिलवाऊंगा’, बंद हो सकती है Seema Haider की YouTube की कमाई

मोबाइल गेम से हुई थी शुरुआत

आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी की शुरुआत पब्जी के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और देखते ही देखते ये प्यार में बदल गई। फिर सीमा बच्चों समेत बॉर्डर पार करते हुए नोएडा में सचिन मीणा के घर पहुंच गई। सीमा हैदर पर जासूसी के भी आरोप लगे। इसके लिए उसे पूछताछ और जांच का भी सामना करना पड़ा। सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है। गुलाम हैदर फिलहाल सऊदी अरब में रहता है।

ये भी पढ़ें: मोमिन मलिक कौन? Seema Haider के पाकिस्तानी पति का जो लड़ रहे केस, 4 बच्चों से जुड़ा है कनेक्शन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें