फिर प्रेग्नेंट हैं सीमा हैदर, छठी बार बनेंगी मां, डॉक्टर ने बताया कब तक गूजेंगी सचिन मीणा के घर में किलकारी?

Seema Haidar: सीमा हैदर फिर प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं और वे छठी बार मां बनने जा रही हैं. सीमा फरवरी 2026 में सचिन के दूसरे बच्चे की मां बनेंगी. पिछले साल सीमा ने बेटी का जन्म दिया था. इससे पहले सीमा 4 बच्चों को लेकर सचिन से शादी करके नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी.

Seema Haidar | Sachin Meena | Pregnant

सीमा हैदर 2 साल पहले पाकिस्तान से भारत आई थी.

Seema Haidar Pregnant: पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर को लेकर बड़ी खबर आई है. सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं. जी हां, सीमा हैदर फिर से प्रेग्नेंट है और वह छठी बार मां बनने जा रही है. सीमा की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज सचिन मीणा ने ही यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करके फैंस को दी, वहीं उसने यह भी बताया कि सीमा फरवरी 2026 में उनके दूसरे बच्चे को जन्म देगी.

विज्ञापन

7 महीने की प्रेग्नेंट है सीमा हैदर

सचिन ने बताया कि पिछले साल मार्च महीने में सीमा ने उसके पहले बच्चे को जन्म दिया था, जो लड़की थी और उनका नाम मीरा है. सीमा फिर से 7 महीने की प्रेग्नेंट है और फरवरी महीने तक बच्चे का जन्म हो जाएगा. हाल ही में डॉक्टर से रुटीन चेकअप भी कराया है, जिसके बाद ही डॉक्टर ने डिलीवरी की तारीख दी और बताया कि सीमा और बच्चा दोनों ठीक हैं. थोड़ी कैल्शियम की कमी है, लेकिन डाइट लेने से वह कमी भी जल्दी दूर हो जाएगी.

विज्ञापन

2023 में भारत आई थी सीमा

बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर करीब 2 साल पहले वर्ष 2023 में नेपाल के रास्ते भारत में घुसी थी. साथ में उसके 4 बच्चे भी आए थे. सीमा पबजी खेलती थी, जिस दौरान उसकी बातचीत रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से हुई. बात करते-करते दोनों दोस्त बने और दोस्ती प्यार में बदल गई. सचिन से शादी करने के लिए ही मीणा पाकिस्तान से भागकर नेपाल पहुंची और वहां सचिन से शादी करके भारत की बहू बनकर देश में एंट्री की.

शादी की फोटो से मचा बवाल

सीमा ने शादी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करके पाकिस्तान में अपने परिवार को संदेश दिया, लेकिन फोटो वायरल होने के बाद बवाल हुआ और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा हैदर से पूछताछ की, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध पता नहीं चला. सीमा का पहला पति गुलाम हैदर चारों बच्चों के वापस चाहता है और उनकी कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है, वहीं सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए अप्लाई किया हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ