Pratiksha Jichkar: बेंगलुरु की एक लड़की का सोशल मीडिया पोस्ट वायरल है, जिसमें उसने दावा किया है कि उसे कंपनी ने सिर्फ इसलिए नौकरी देने से मना कर दिया क्योंकि वो अधिक गोरी थी। लड़की ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि तीन राउंड के इंटरव्यू, एक राउंड के असाइनमेंट, योग्यता और एक्सपीरिएंस को जानने के बाद मुझे इंटरव्यू के लास्ट राउंड में नौकरी देने से मना कर दिया और कहा कि मेरी स्किन ज्यादा गोरी है। वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की की पोस्ट को पब्लिसिटी स्टंट बताया है।
प्रतीक्षा जिचकर नाम की लड़की ने अपने पोस्ट में लिखा कि इंटरव्यू के अंतिम दौर में मुझे रिजेक्ट कर दिया गया, क्योंकि कंपनी में काम कर रही मौजूदा टीम के लिए मेरी त्वचा का रंग थोड़ा ज्यादा गोरा था। प्रतीक्षा ने आगे लिखा कि हायरिंग मैनेजर चाहता था कि टीम में कोई मतभेद न हो और इसलिए मुझे नौकरी नहीं दी गई। मैं न केवल इस फैसले से स्तब्ध थी, बल्कि मुझे बहुत बुरा लगा कि हम किस तरह की दुनिया की ओर जा रहे हैं?
प्रतीक्षा बोली- हम लोगों को रंग, पंथ, धर्म पर आंक रहे हैं
जिचकर ने आगे कहा कि यहां हम विविधता, समावेशिता, स्थिरता के बारे में बात कर रहे हैं और फिर हम लोगों को रंग, पंथ, धर्म और कई अन्य पूर्वाग्रहों के आधार पर आंक रहे हैं। दुनिया में जहां हम कौशल आधारित अवसरों को बढ़ावा दे रहे हैं, एआई के माध्यम से सीखने की अपार संभावनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं, असाधारण तकनीकें बना रहे हैं और फिर लोगों को काम पर नहीं रख रहे हैं क्योंकि हम अभी भी वही समाज हैं जो द्वेष और पूर्वाग्रह रखते हैं।
बेंगलुरु की महिला ने आगे कहा, “काश मैं उनका नाम ले पाती और उन्हें बुला पाती, लेकिन अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो यह आपके लिए अपनी संस्कृति को सुधारने और प्रतिभा, कौशल और क्षमता वाले लोगों के लिए खुले रहने का एक अवसर है।”
प्रतीक्षा की ये पोस्ट लिंक्डइन पर वायरल हो गई है और इसे 13,000 से अधिक लाइक्स मिले हैं। प्रतीक्षा का ये पोस्ट ट्विटर पर भी वायरल है। ट्विटर पर इस पोस्ट को 69,000 से अधिक बार देखा गया है।
सोशल मीडिया यूजर्स बोले- ये पब्लिसिटी स्टंट
एक यूजर ने कहा कि प्रतीक्षा के पोस्ट को लिंक्डइन पर देखा। ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है। दूसरे ने कमेंट किया और कहा कि ये कैसे संभव है?
एक अन्य यूजर ने कहा कि ये सच नहीं हो सकता। अगर हकीकत ये है तो भी कोई भी कंपनी रिजेक्शन मेल में इसका जिक्र नहीं करेगी। किसी ने लिखा, “क्या यह ध्यान आकर्षित करने के लिए किसी तरह की फर्जी खबर है?
एक पोस्ट में लिखा है कि वह लड़की प्रतीक्षा जिचकर निश्चित रूप से 2023 की सबसे बड़ी क्लिकबेट प्रभावशाली व्यक्ति है। एक अन्य ने कहा कि कोई इस तरह के आरोप को कैसे साबित कर सकता है? मैं इसे सोशल मीडिया पर ध्यान आकर्षित करने वाला मानूंगा।
वैसे, आप क्या सोचते हैं?
संबंधित खबरें
पूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
7 mins ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
3 hrs agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'मुरसु' का असर, विजयवाड़ा से इंडिगो की 10 उड़ानें रद्द
4 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
4 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
4 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
11 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
12 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines