Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार रात सुरक्षा बलों ने गुरेज सेक्टर में एक सूचना पर बागू खां उर्फ समन्दर चाचा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बागू खां उर्फ समंदर चाचा वर्ष 1995 में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रहकर पिछले कई सालों से 100 से अधिक घुसपैठ के प्रयासों में शामिल था। इसके अलावा बागू खां उर्फ समंदर चाचा अतंकियों की दुनिया में ह्यूमन GPS के नाम से भी कुख्यात था।
पिछले 30 सालों से POK में रहकर करा रहा था घुसपैठ
सूत्रों के अनुसार, बागू खां उर्फ समंदर चाचा एक हिजबुल कमांडर था। यह पिछले 30 सालों से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहा था और देश में आतंकियों की 100 से अधिक घुसपैठ कराने की घटनाओं में शामिल रहा है। बताया गया है कि बागू खां उर्फ समंदर को गुरेज सेक्टर के रास्तों की काफी जानकारी थी। जिसके कारण घुसपैठ की बहुत के प्रयास में कामयाब रहा है। बागू खां आतंकियों के बीच ह्यूमन GPS के नाम से भी कुख्यात था। वह किसी एक आतंकवादी संगठन उसकी पहुंच नहीं रखता था, बल्कि उसकी जानकारी में आने वाले हर आतंकी की घुसपैठ करने में मदद करता था।
28 की रात नौशेरा नार में हुई मुठभेड़
जानकारी के अनुसार, बीती 28 अगस्त की रात को सुरक्षा बलों को बागू खां के मूवमेंट की सूचना मिली थी। बताया गया है कि बागू खां उर्फ समंदर चाचा नौशेरा नार क्षेत्र में आतंकियों के घुसपैठ कराने का प्रयास कर रहा था। सूचना पर सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर आतंकियों को घेर लिया। जिसके बाद हुए एनकाउंटर में बागू खां उर्फ समंदर चाचा और उसका एक साथी आंतकी ढेर हो गया। वहीं इस मामले में सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि समंदर चाचा की मौत आतंकियों के लिए एक बड़ा झटका है।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines