भारत-पाकिस्तन के बीच सीजफायर के दौरन जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ऑपरेशनल चीफ कमांडर शाहिद कुट्टे भी शामिल है। यह मुठभेड़ शुकरू केलर क्षेत्र में हुई, जहां खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया था।
दो आतंकियों की हुई पहचान
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज 24 को बताया कि मारे गए तीन आतंकियों में से दो आतंकियों की पहचान हो गई है, एक की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आतंकी शाहिद कुट्टे और अदनान शफी एलईटी से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा इलाके का रहने वाला कुट्टे मार्च 2023 में आतंकवादी ग्रुप में शामिल हुआ था। वो ग्रेड ए आतंकवादी और संगठन का शीर्ष कमांडर था। दूसरे आतंकवादी की पहचान वंदुना मेलहोरा के मोहम्मद शफी डार के बेटे अदनान शफी डार के रूप में हुई है। तीसरे आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों से पता चलता है कि वह भी स्थानीय है।
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी था शाहिद कुट्टे
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताया कि शाहिद कुट्टे शोपियां के छोटीपोरा हीरपोरा गांव का निवासी था और 8 मार्च 2023 को लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़ा था। वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था, जिनमें 8 अप्रैल 2024 को डैनिश रिसॉर्ट पर हमला शामिल है, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और उनका ड्राइवर घायल हुए थे। इसके अलावा वह कुलगाम के बेजबाग में भाजपा सरपंच और टेरिटोरियल आर्मी के जवान की हत्या में भी शामिल था।
ग्रेड सी का आतंकी था अदनान शफी
वहीं, शोपियां के वंदुना मेल्होरा इलाके का निवासी अदनान शफी अक्टूबर 2024 में एलईटी में शामिल हुआ था और वह ग्रेड सी का आतंकवादी था। अधिकारी ने बताया कि वह 18 अक्टूबर 2024 को शोपियां के वाची में गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था। अधिकारी ने बताया कि शुकरू के जंगलों में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हुई। यह मुठभेड़ हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बड़ी मुठभेड़ है। गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में लगभग 100 आतंकवादियों और प्रमुख कमांडरों को मार गिराया गया था। जिस जगह पर मुठभेड़ हुई वह तीन जिलों बडगाम, कुलगाम और पुंछ का बॉर्डर है। मुठभेड़ स्थल के पास तीन पर्यटक स्थल हैं। इनमें बडगाम का यूस्मर्ग, कुलगाम का अहरबल और पुंछ का पीर की गली इलाका शामिल है।
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines