हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Security Breach, Davanagere: पीएम मोदी की सुरक्षा में तीसरी बार चूक, रोड शो में काफिले की ओर दौड़ा युवक, देखें VIDEO

विज्ञापन

PM Security Breach, Davanagere:दावणगेरे में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान काफिले की ओर एक युवक दौड़ता हुआ आ रहा था। उसे देखते ही काफिले की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और पीएम के सिक्योरिटी गार्ड्स अलर्ट हो गए और मुस्तैदी से युवक को दबोच लिया। युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का ये तीसरा मामला है। इसी साल जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक युवक उनके करीब आ गया था।

देखिए VIDEO…

देखिए पुराना हुबली का VIDEO…

यह वीडियो 12 जनवरी का है। पीएम मोदी कर्नाटक के हुबली में रोड शो कर रहे थे। तभी एक युवक उनके करीब आ गया था। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे किनारे किया था। युवक ने अपने हाथ माला ले रखा था।

पंजाब में 20 मिनट रूका था पीएम मोदी का काफिला

जनवरी 2022 में पीएम मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे थे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक थी।

बता दें कि फ्लाईओवर पर फंसे रहने के कारण पीएम मोदी को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था और जांच कमेटी गठित की गई थी।

पंजाब में पीएम मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर रोक दिया गया था। वे जिस हाइवे से गुजर रहे थे, उस पर आगे प्रदर्शन हो रहा था।

पीएम ने मेट्रो लाइन और मेडिकल कॉलेज की दी सौगात

पीएम मोदी शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर रहे। उन्होंने दावणगेरे में जनसभा को संबोधित करने से पहले एक रोड शो किया। इस दौरान लोगों ने फूलों की वर्षा की। पीएम के साथ मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा भी थे। पीएम मोदी की सुबह चिक्मकाबल्लापुर में भी जनसभा थी। उन्होंने श्री मधुसूदन साईं चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र के अलावा कृष्णराजपुरा मेट्रो की व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ें: Karnataka: पीएम मोदी बोले- आज कांग्रेस अध्यक्ष की कर्मभूमि में बजा BJP का डंका, ये विजय यात्रा के लिए सुखद संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें