आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में मंगलवार को एक चलती ट्रेन के 15 डिब्बे उससे अलग हो गए। जिले के पलासा इलाके के पास सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। इसकी वजह से ट्रेन में मौजूद यात्री घबरा गए। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, जिसकी वजह से बड़ा हादसा बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। इसके बाद ट्रेन का परिचालन बहाल किया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन सिकंदराबाद स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना हुई थी। पलासा शहर के पास अचानक कई डिब्बे अलग हो गए।
यह भी पढ़ें:मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने वाला गिरफ्तार; ISI ने रची साजिश, हमले के पीछे ये गैंगस्टर
हादसे की वजह कपलिंग का क्षतिग्रस्त होना माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार A1 AC कोच की कपलिंग टूट गई, जिसकी वजह से 15 डिब्बे बाकी ट्रेन और इंजन से अलग हो गए। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दो इंजनों की मदद से 15 डिब्बों को मंडासा रोड पर ट्रांसफर किया। क्षतिग्रस्त कपलिंग का एक हिस्सा भी उस जगह पर पड़ा मिला, जहां यह घटना हुई। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
यूपी में सामने आया था ऐसा मामला
इससे पहले यूपी के चंदौली जिले में दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास ऐसा हादसा सामने आया था। 4 मार्च को एक ट्रेन जंक्शन से चलने के बाद थोड़ी दूर जाकर दो हिस्सों में बंट गई थी। इस हादसे की वजह भी कपलिंग टूटना बताया गया था। जानकारी के मुताबिक ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से चलकर ओडिशा के पुरी जा रही थी। इसी दौरान 12876 नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर क्लास की S4 बोगी की कपलिंग टूट गई थी। इसकी वजह से ट्रेन के अंदर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया था।
यह भी पढ़ें:‘लोगों को गुमराह…’, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर उपेंद्र कुशवाहा का निशाना, संविधान को लेकर दी ये नसीहत
संबंधित खबरें
'PM मोदी तानाशाह हैं, जनता से इतना डर क्यों...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले अभिजीत दीपके
3 mins ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
52 mins agoLIVE: CJP प्रदर्शन के लिए मुंबई से निकले अभिजीत दीपके, दिल्ली बनी छावनी
1 hr agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
8 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
9 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
10 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
10 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
10 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
11 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines