Jammu and Kashmir Assembly on Article 370: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में धारा 370 के प्रस्ताव पर गुरुवार को बीजेपी और नेशनल काॅन्फ्रेंस के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों दलों के विधायक वेल में आकर पहले तो नारेबाजी करने लगे, इसके बाद आपस में धक्का मुक्की करने लगे।
बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 का बैनर दिखाया। इसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों में हाथापाई शुरू हो गई। विवादित पोस्टर छिनने को लेकर बीजेपी और नेशनल काॅन्फ्रेंस के विधायक आमने-सामने आ गए। विवादित बैनर को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने विरोध किया। इसके बाद सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि आर्टिकल 370 अब इतिहास बन चुका है। उमर सरकार इस प्रकार के कदमों से पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल काॅन्फेंस ने मां भारती की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। हंगामा बढ़ने के बाद मार्शल को आना पड़ा। उन्होंने कुछ विधायकों को धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘वेश्याओं के पास जाने वाला व्यक्ति…’, डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर ये क्या बोल गए मणिशंकर अय्यर
साजिश रच रही कांग्रेस-एनसी
विधानसभा में बवाल को लेकर रविंद्र रैना ने कहा कि 370 ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद और पाकिस्तान की मानसिकता को जन्म दिया है। ऐसे में 370 के प्रस्ताव को गैर संवैधानिक तरीके से विधानसभा में चोरों की तरह छिपकर जल्दबाजी में पेश करना होता है। कश्मीर में आतंकियों को एजेंडे को पूरा करने के लिए एनसी और कांग्रेस साजिश रच रही है।
ये भी पढ़ेंः IPS सुमित कुमार कौन? जिन्होंने प्रमोशन के बदले मांगी आबरू, CM ने शुरू कराई जांच
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
37 mins agoअंकिता भंडारी के माता-पिता रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
1 hr agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
1 hr agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
1 hr agoLIVE: INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
2 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
9 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
9 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
11 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
12 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines