मुंबई: पुणे लोकसभा सीट को लेकर महाविकास अघाडी में अनबन देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में पुणे लोकसभा सीट पर उप चुनाव होने वाला है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने पुणे से चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार की ढाई लाख से भी ज़्यादा वोटों से हार हुई थी। पुणे के भाजपा सांसद गिरीश बापट का निधन 29 मार्च को हुआ था अब इस सीट पर उप चुनाव होने जा रहे है।
अजीत पवार ने क्या कहा?
एनसीपी नेता अजित पवार के बयान के बाद महाविकास अघाडी में खिंचतान दिखाई पड़ रही है अजीत पवार ने कहा कि “पुणे में एनसीपी की ताक़त कांग्रेस से ज़्यादा है। पुणे लोकसभा सीट पर उनकी पार्टी अन्य पार्टियों की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी की जो भी पार्टी वहां से मजबूत स्थिति में होगी, उसे लड़ने के लिए पुणे सीट मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः ‘कहां आना है…?’, गोली मारने की चेतावनी के बाद बजरंग ने पूर्व आईपीएस अधिकारी को ललकारा
नाना पटोले ने क्या कहा?
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि आने वाले चुनाव को लेकर महाविकास अघाडी में सीट शेयरिंग का कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। जहां जिस पार्टी की ताक़द ज़्यादा है वहां वो पार्टी लड़ेगी यह कांग्रेस की भूमिका है और यहीं भूमिका अजीत पवार ने रखी है। हमारा काम आसान कर दिया है ताकत की बात करें तो पुणे लोकसभा पर कांग्रेस का हक़ है।
शिवसेना ने साधी चुप्पी
कांग्रेस और एनसीपी दोनों कह रहे हैं की उनकी ताकत पुणे में ज़्यादा है। 3 महीने पहले पुणे की भाजपा की परंपरागत सीट कही जानेवाली क़सबा पेठ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। इसके बाद कांग्रेस को लग रहा है की पुणे लोकसभा में वो कमाल दिखा सकती है। फ़िलहाल शिवसेना यूबिटी इस मामले में चुप्प रहना पसंद कर रही है। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने पुणे लोकसभा उप चुनाव पर कहां कि महाविकास अघाडी के तीन दल इसपर फ़ैसला लेंगे हम जीत सकते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
19 mins agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
1 hr agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
3 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
4 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
4 hrs agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
4 hrs agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
6 hrs ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
6 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines