---विज्ञापन---

देश angle-right

Scorpion Bite: एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री को बिच्छू ने मारा डंक, नागपुर से मुंबई जा रही थी फ्लाइट

Scorpion Bite: नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। एयर इंडिया ने 23 अप्रैल को हुई घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जानकारी के बाद महिला यात्री का इलाज किया गया और अब उनकी हालत ठीक है। फ्लाइट में किसी यात्री […]

---विज्ञापन---

Scorpion Bite: नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के फ्लाइट में सवार एक महिला यात्री को बिच्छू ने डंक मार दिया। एयर इंडिया ने 23 अप्रैल को हुई घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जानकारी के बाद महिला यात्री का इलाज किया गया और अब उनकी हालत ठीक है।

फ्लाइट में किसी यात्री को बिच्छू के डंक मारे जाने का ये दुर्लभ मामला है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 23 अप्रैल, 2023 को हमारी फ्लाइट AI 630 में एक यात्री को बिच्छू के डंक मारने की घटना सामने आई थी। विमान के लैंड करते ही महिला यात्री का तुरंत इलाज किया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

---विज्ञापन---

इलाज के बाद महिला यात्री को भेजा घऱ

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि महिला यात्री के उतरने पर हवाईअड्डे पर डॉक्टर ने उनके सेहत की जांच की। फिर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इलाज के बाद महिला यात्री को छुट्टी दे दी गई। प्रवक्ता ने कहा कि हमारे अधिकारी महिला यात्री के साथ अस्पताल गए और उन्हें छुट्टी मिलने तक हर संभव सहायता की पेशकश की।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एयर इंडिया की इंजीनियरिंग टीम ने विमान का गहन निरीक्षण किया। एयर इंडिया ने कहा कि हमारी टीम ने प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान का पूरा निरीक्षण किया और बिच्छू पाया गया। यात्रियों को हुई परेशानी और असुविधा के लिए हमें खेद है।

---विज्ञापन---
First published on: May 06, 2023 12:06 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola