16 August 2023 School Holiday: देश की राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा समेत कई राज्यों में बुधवार को पहली से लेकर 12वीं तक के स्कूल बंद हैं, इसके पीछे अलग-अलग वजह सामने आ रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बाढ़ के चलते स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है तो हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर हाल ने 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान 16 अगस्त (बुधवार) को छुट्टी की घोषणा की है।
हरियाणा में सिर्फ बुधवार को स्कूल रहेंगे बंद
77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद जिले में तिरंगा फहराया। पिछले 20 वर्ष में यह दूसरा मौका था जब प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने फतेहाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडा फहराया। इस मौके पर उन्होंने घोषणा कर दी कि बुधवार (16 अगस्त) को पूरे प्रदेश में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यहां पर बता दें कि फतेहाबाद पुलिस लाइन में सीएम ने तिरंगा फहराया।
हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर स्कूल बंद
पहाड़ी राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान बादल फटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। भूस्खलन के चलते कई लोगों की जान तक जा चुकी है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने जगह-जगह पर भूस्खलन के मामले सामने आने और संभावित भारी बारिश के मद्देनजर पूरे प्रदेश में 16 अगस्त को स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
मंडी में बृहस्पतिवार को भी रहेगी छुट्टी
सभी सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों और कॉलेजों को प्रदेश सरकार के इस आदेश का पालन करना होगा। वहीं, हालात को देखते हुए मंडी जिला दंडाधिकारी और उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने जिले में 16 (बुधवार) और 17 अगस्त (बृहस्पतिवार) को भी सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके पीछे भी भारी बारिश और संभावित भूस्खलन है।
और पढ़ें – Rashtrapati Bhavan के अमृत उद्यान में सैर का मौका, नोट करें एंट्री, बुकिंग और टाइमिंग
यूपी के बिजनौर जिले में स्कूल बंद
पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते उत्तर प्रदेश में भी गंगा समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसका सबसे अधिक असर प्रदेश के बिजनौर जिले पर पड़ा है। बिजनौर में पानी के खतरे के पार कर लेने के चलते यहां पर गंगा बैराज के सभी गेटों को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
बताया जा रहा है कि ऐसा संभावित खतरे के मद्देनजर किया गया है। जिला प्रशासन की ओर स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। उधर, उत्तराखंड में कुछ जगहों पर बारिश के मद्देनजर माता-पिता ही अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
कैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
1 hr agoLIVE: नागपुर MLC चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह ने परिवार समेत डाला वोट
2 hrs agoमोदी सरकार इन 4 सरकारी बैंकों में घटाएगी अपनी हिस्सेदारी, जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
2 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
12 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
13 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
14 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines