उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में सरस्वती पूजा, भीषण शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों को लेकर नए आदेश जारी किए हैं. 23 जनवरी 2026 को किन राज्यों में स्कूलों छुट्टी है, उसकी लिस्ट यहां देखें
यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरियों में छूट से लेकर विदेश यात्रा तक; NCC परेड में शामिल होने वाले बच्चों को मिलते हैं कई फायदे
राज्यों के अनुसार स्कूलों की छुट्टी की स्थिति (School Holiday List)
उत्तर प्रदेश (UP)
लखनऊ, नोएडा, कानपुर, गाजियाबाद में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे. कक्षा 9-12 का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा.
राजस्थान
जयपुर, बीकानेर, सीकर, चूरू जिला कलेक्टरों ने कक्षा 1 से 5 तक की छुट्टी बढ़ा दी है. कुछ जिलों में 25 जनवरी तक अवकाश है.
दिल्ली (NCR)
यहां नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए विंटर वेकेशन को 25 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. वहीं कई प्राइवेट स्कूलों में बसंत पंचमी यानी सरस्वती पूजा की छुट्टी रखी गई है.
हरियाणा
हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक में राज्य सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 24 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. इसके बाद 25 जनवरी को रविवार है और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की छुट्टी.
पंजाब
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर में भी स्कूलों के समय में बदलाव और प्राथमिक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है.
बिहार और मध्य प्रदेश में
बिहार में भी कई स्कूलों की छुट्टी है. एमपी यानी मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में स्थानीय अवकाश है.
पश्चिम बंगाल:
पश्चिम बंगाल में सरस्वती पूजा के कारण दो दिनों की छुट्टी दी है. बसंत पंचमी और उसके अगले दिन भी कुछ क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है.
यह भी पढ़ें : ब्रिटिश शाही परिवार क्या करता है, कहां से होती है कमाई… क्या इन्हें भी देना पड़ता है Tax?
आधिकारिक सूचना आने तक इंतजार करें:
छुट्टी के संबंध में अंतिम पुष्टि के लिए अपने बच्चे के स्कूल के वॉट्सएप ग्रुप या आधिकारिक नोटिस को जरूर चेक करें.
ऑनलाइन कक्षाएं:
कई निजी स्कूलों ने छुट्टी के दौरान ऑनलाइन क्लासेस चलाने का फैसला किया है.
गणतंत्र दिवस तैयारी:
जो बच्चे 26 जनवरी की परेड या सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं, उन्हें विशेष अनुमति के साथ बुलाया जा सकता है.
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
4 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
26 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
49 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines