School Holiday Tomorrow 12 August 2026: देश के कई राज्यों में मानसूनी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के बीच छात्र और अभिभावक कल, 12 अगस्त 2026 को स्कूलों में छुट्टी को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, केंद्र या राज्य स्तर पर पूरे देश में एक साथ किसी छुट्टी की घोषणा नहीं की गई है; छुट्टियां पूरी तरह से स्थानीय जिला प्रशासन के आदेश पर निर्भर हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में मौसम विभाग के अलर्ट के बीच स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.
उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा के कारण 12 अगस्त तक स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के अलावा कांवड़ यात्रा के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए छुट्टियां घोषित की गई हैं. गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को 12 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत में राज्य के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.
मध्य प्रदेश के स्कूलों पर बारिश का असर
मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव और नदियों में बाढ़ की खबरें आ रही हैं. भारी बारिश के बीच भोपाल, डिंडोरी और कुछ अन्य जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए. रायसेन, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, शिवपुरी, हरदा और शुजालपुर में भी बारिश का असर बताया गया है. मौसम विभाग ने 12 अगस्त के लिए पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है. पूर्वी मध्य प्रदेश में भी गरज के साथ बारिश हो सकती है.
राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में मानसून की चाल एक बार फिर तेज हो गई है. IMD ने 12 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के बाद राज्य के स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों की नजरें 12 अगस्त 2026 को होने वाले जिलास्तरीय फैसलों पर टिकी हुई हैं. भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कई जिलों में जलभराव और आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है.
उत्तराखंड में क्या 12 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल?
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के कारण हाल के दिनों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां घोषित की गई थीं. मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी अलर्ट और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है. कांवड़ यात्रा की तैयारियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए हरिद्वार जिले में स्कूलों और कॉलेजों को 11 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया था. वहीं दूसरी ओर, बागेश्वर जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी ‘ऑरेंज अलर्ट’ और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के कारण अलग से शैक्षणिक संस्थानों में बंदी लागू की गई थी. छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम से बचने के लिए अपने संबंधित जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश की जांच अवश्य करें.
बिहार के 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट!
बिहार में मानसूनी गतिविधियों के चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर तेजी से बदल रहा है. IMD ने राज्य में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका जताते हुए 20 से अधिक जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसके प्रभाव से पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली और समस्तीपुर जैसे जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं सीमांचल के किशनगंज और कटिहार जिलों में तेज हवाओं व बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश होने की विशेष संभावना जताई गई है.
हिमाचल के चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट!
हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों और निचले क्षेत्रों में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD ने 12 अगस्त 2026 के लिए राज्य के चार प्रमुख जिलों चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी के कुछ हिस्सों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद छात्रों और अभिभावकों की नजरें स्थानीय जिला प्रशासन की घोषणाओं पर टिकी हुई हैं.
दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त को दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम व फरीदाबाद जैसे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं, सप्ताह के अंत में मौसम में एक और बदलाव देखने को मिल सकता है, जिससे बारिश का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है. इसी तरह हरियाणा में भी कई स्थानों पर व्यापक रूप से बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. बारिश के पूर्वानुमान के बावजूद, दिल्ली-एनसीआर या हरियाणा में 12 अगस्त को लेकर किसी भी राज्यव्यापी स्कूल अवकाश की पुष्टि नहीं की गई है.
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें. यदि किसी विशेष क्षेत्र या जिले में जलभराव या अन्य कारणों से स्थिति बिगड़ती है, तो स्थानीय प्रशासन या संबंधित स्कूल प्रबंधन द्वारा ही छुट्टियों का निर्णय लिया जाएगा. केवल आधिकारिक आदेश मिलने पर ही छुट्टी मानें.
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
4 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
6 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
7 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
8 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
9 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
10 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
10 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines