School Holiday on August 27: अगस्त महीने में वैसे तो काफी अवकाश होते हैं, वहीं बारिश के कारण भी कई जिलों में स्कूलों में अवकाश हो सकते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 27 अगस्त को भारत के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के स्कूलों में भारी बारिश के कारण 27 अगस्त को प्रदेश सरकार ने छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी की रात करें 5 उपाय, हर संकट हर लेंगे गणपति बप्पा
गणेश चतुर्थी को कहां-कहां स्कूल बंद?
महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी प्रमुख त्योहार होने के कारण राज्यव्यापी अवकाश है। 27 अगस्त को कई जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में 10 दिन तक छुट्टियां हो सकती हैं। वहीं, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, गुजरात और मध्यप्रदेश के कई जिलों में भी स्कूलों में भी गणेश चतुर्थी के कारण 27 अगस्त को अवकाश हो सकता है। स्थानीय प्रशासन और स्कूलों के आधिकारिक नोटिस की पुष्टि करना आवश्यक है।
यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday: गणेश चतुर्थी पर बंद रहेगी ट्रेडिंग, इस हफ्ते कितने दिन खुलेगा बाजार?
भारी बारिश के कारण कहां-कहां स्कूल बंद
जम्मू क्षेत्र के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण 27 अगस्त को प्रदेश सरकार ने स्कूल बंद करने का ऐलान कर दिया है। वहीं, राजस्थान और उत्तराखंड के अलावा आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी भारी बारिश के कारण स्कूल बंद रह सकते हैं। भारी बारिश के कारण कुछ राज्यों में स्कूल बंद करने के आदेश मौसम की स्थिति के आधार पर बदल सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल से संपर्क कर छुट्टी की पुष्टि करें। मौसम विभाग ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए पहले ही मौसम संबंधी चेतावनी जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मची भीषण तबाही, मनाली हाईवे ब्लॉक और स्कूल बंद, अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
गणेश चतुर्थी पर अवकाश केवल कुछ राज्य में क्यों?
गणेश चतुर्थी का त्यौहार पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों -महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, इसलिए वहां इस दिन अवकाश रहता है। छुट्टियों का फैसला राज्य सरकार करती है, इसलिए स्कूलों के बंद होने का समय अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकता है। छात्रों को छुट्टियों के लिए अपने-अपने स्कूलों द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अपडेट रहना चाहिए।
संबंधित खबरें
गुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
54 mins agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
3 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoकारोबारियों ने अब 'INDIA' के सहयोगियों का किया रुख, रैली टालने की अपील की
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines