हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Adar Poonawalla: सीरम इंस्टीट्यूट का CEO बताकर स्कैमर्स ने की 1 करोड़ रुपये की ठगी, 7 गिरफ्तार

विज्ञापन

Adar Poonawalla: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला बनकर कंपनी से एक करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में पुणे पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शिकायत के अनुसार, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के डायरेक्टर्स में से एक सतीश देशपांडे को सितंबर 2022 में एक व्हाट्सएप मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को अदार पूनावाला के रूप में पेश किया और सात अलग-अलग खातों में पैसे भेजने के लिए कहा।

देशपांडे ने मैसेज पर भरोसा करते हुए बताए गए बैंक अकाउंट्स में 1.01 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि ये धोखाधड़ी का मामला है। इसके बाद देशपांडे ने पुलिस से मामले की शिकायत की।

विज्ञापन

शिकायत के बाद एक्टिव हुई पुलिस

देशपांडे की ओर से मिली शिकायत के बाद पुणे की पुलिस एक्टिव हुई और जांच के दौरान पुलिस ने उन आठ खातों का पता लगाया, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) स्मार्टना पाटिल (जोन II) ने कहा, “यह पता चला है कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों के बैंक अकाउंट्स में पैसा ट्रांसफर किया गया था। आरोपियों के देश के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है, हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।”

विज्ञापन

डीसीपी ने कहा कि उन्होंने इन सभी बैंक अकाउंट्स को फ्रीज करा दिया है जिसमें पैसे भेजे गए थे। उन्होंने कहा, ‘हमने इन खातों में 13 लाख रुपये भी फ्रीज कर दिए हैं।’

पुणे सिटी पुलिस की साइबर यूनिट ने शुक्रवार को इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा, “पुणे सिटी पुलिस की साइबर यूनिट ने सीईओ अदार पूनावाला बनकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को धोखा देने के मामले में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मुख्य आरोपी फरार है।”

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola