Supreme Court vs Lokpal Order: सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए लोकपाल के आदेश पर रोक लगा दी। जिसमें लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम 2013 के तहत उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को जांच करने का अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल के आदेश को बहुत परेशान करने वाला बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र और लोकपाल के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया।
सर्वोच्च न्यायालय ने 27 जनवरी को लोकपाल द्वारा पारित आदेश का स्वतः संज्ञान लिया था। यह आदेश उस समय दिया गया था जब न्यायालय एक उच्च न्यायालय के वर्तमान अतिरिक्त न्यायाधीश के खिलाफ दायर दो शिकायतों की सुनवाई कर रहा था। इस दौरान शीर्ष न्यायालय ने शिकायतकत्र्ता को हाईकोर्ट के न्यायाधीश का नाम उजागर न करने का निर्देश दिया था।
लोकपाल की व्याख्या गलत
केंद्र की ओर से पेश हुए साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि लोकपाल की व्याख्या गलत है और हाईकोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल के दायरे में नहीं आते हैं। बता दें कि कोर्ट ने यह फैसला दो शिकायतों की सुनवाई दौरान दिया है। जिसमें एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश तथा एक अन्य उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को प्रभावित करने का आरोप लगाया गया था। जोकि कंपनी द्वारा शिकायतकत्र्ता के खिलाफ दायर मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः भूकंप के तेज झटकों से फिर हिली धरती, अंडमान सागर में 5.2 तीव्रता का Earthquake
लोकपाल ने सीजेआई से मांगा था मार्गदर्शन
मामले में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कंपनी पहले हाईकोर्ट के न्यायाधीश की ग्राहक थी, जब वह वकील थे। सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति ए.एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीश भी लोकसेवक की परिभाषा में आते हैं। लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम न्यायाधीशों को इससे बाहर नहीं रखता है। बता दें कि इस मामले में लोकपाल ने सीजेआई से मार्गदर्शन मांगा था और शिकायतों पर आगे की कार्रवाई स्थगित कर दी गई थी।
ये भी पढ़ेंः यात्रीगण कृपया ध्यान दें… रेलवे ने लंबी दूरी की इन ट्रेनों को किया रद्द; चेक कर लें लिस्ट
संबंधित खबरें
जीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
2 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
3 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, सिरोही, दौसा, सीकर और फलौदी को मिले नए SP
5 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
12 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
13 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
13 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
15 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
15 hrs agoभारत को हर साल चाहिए 36-40 फाइटर जेट… एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की चिंता की क्या है वजह?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines