Repo Rate Latest Update: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एक रिपोर्ट में रेपो रेट को लेकर बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट में कटौती करने का फैसला ले सकता है। बैठक आज से शुरू हो गई है, जो 3 दिन चलेगी। वहीं रेपो रेट में इस बार 25 बेसिस पॉइंट (BPS) की कटौती की घोषणा हो सकती है। अगर रेपो रेट घटती है तो लोगों को सस्ते लोन और सस्ती EMI का तोहफा मिला सकता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अगस्त 2017 में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती होने से उस साल दिवाली तक 1956 अरब रुपये का लोन बैंकों ने दिया था, जिसमें से लगभग 30 प्रतिशत पर्सनल लोन थे। दिवाली देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक त्योहार है, जिस पर लोग दिल खोलकर खर्चा करते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले कम ब्याज दर लोन की मांग में सुधार ला सकती है। एक्सपर्ट कहते हैं कि त्योहारी सीजन में जब भी ब्याज दरों में कटौती की जाती है तो लोन की मांग में मजबूती आती है।
यह भी पढ़ें: रेपो रेट में कमी से कितनी कम होगी आपकी EMI? 20 लाख के होमलोन से समझें
रेपो रेट में कटौती की ताजा स्थिति
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने साल 2025 में अब तक 3 बार रेपो रेट में बदलाव किया है। रेपो रेट आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ महंगाई को भी कंट्रोल करती है। रेपो रेट वह दर है, जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है। फरवरी 2025 में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 6.50% से घटाकर 6.25% (25 बेसिस पॉइंट की कटौती) किया था। इसके बाद अप्रैल 2025 में रेपो रेट को 6.25% से घटाकर 6% (25 बेसिस पॉइंट की कटौती) किया था। इसके बाद जून 2025 में रेपो रेट को 6% से घटाकर 5.50% (50 बेसिस पॉइंट की कटौती) किया था। वर्तमान रेपो रेट 2 अगस्त 2025 तक 5.50% है और रिवर्स रेपो रेट 3.35% है।
यह भी पढ़ें: रेपो रेट से कैसे घटती-बढ़ती है EMI, जानें Repo Rate का बैंक लोन से सीधा कनेक्शन क्या?
रेपो रेट में क्यों की जाती है कटौती?
रेपो रेट में कटौती वैश्विक व्यापार की अनिश्चितताओं और घरेलू मांग में कमी के कारण की जाती है, ताकि RBI अर्थव्यवस्था प्रोत्साहित हो और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिले। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसका असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। रेपो रेट में कटौती महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भी की जाती है। बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी रेपो रेट घटाई जाती है। साल 2025 में मानसून सीजन में असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। रेपो रेट में कटौती होने से बैंकों को सस्ता कर्ज मिलता है, जो राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए लोन देने में मददगार होता है।
यह भी पढ़ें: Repo Rate क्या है? इसके घटने से बैंक लोन की EMI पर क्या पड़ेगा असर
रेपो रेट में कटौती का क्या असर पड़ेगा?
रेपो रेट में कटौती होने से होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे EMI कम होगी। फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और बचत खातों पर ब्याज दरें कम हो सकती हैं, जिससे रिटर्न में कमी आएगी। लोन सस्ता होने से उपभोक्ता खर्च और निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे GDP वृद्धि में मदद मिलेगी, जो साल 2025-26 के लिए 6.5% अनुमानित है। रेपो रेट में कटौती से बैंकों की उधार देने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे MSME को लाभ मिलेगा। ब्याज की कम दरें बैंकों के मार्जिन को प्रभावित कर सकती हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: भूकंप के झटकों से कांपा असम का नगांव, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता
48 mins ago6 सीटों पर उपचुनाव आज, CM विजय देंगे राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
1 hr agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
9 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
9 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
11 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
12 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
13 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
14 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
15 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines