SBI ATM dispenses extra cash: ‘आती क्या खंडाला..’ अभिनेता आमिर खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर फिलमाए गए गुलाम फिल्म के इस गाने में जिस खंडाला का जिक्र है वह इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, यहां SBI के एक ATM से कार्ड डालने पर एक्ट्रा कैश निकलने लगा। यह खबर आग की तरह इलाके में फैली और यहां लोगों का तांता लग गया। बैंक अधिकारियों को जब इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंचे और मशीन को ठीक किया गया।
1500 रुपये तक ज्यादा निकलने लगे
जानकारी के अनुसार मामला खंडाला के सातारा जिले का है। यहां राजवलीबाबा चौक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का एटीएम है। 15 जनवरी को एक स्थानीय युवक इसमें कैश निकालने गया था। जब उसने मशीन में अपना कार्ड डाला और पैसे डाले तो डाली गई रकम से 1000 रुपये ज्यादा आए। उसके बाद ऐसा कई लोगों के साथ हुआ किसी को 1000 तो किसी को 1500 रुपये फालतू मिलने लगे। यह खबर तेजी के साथ जिले में फैली। लोग बड़ी संख्या में एटीएम पहुंचने लगे।
किसी तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ था
भीड़ होने पर एटीएम के पास स्थिति एक दुकानदार ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर मामला SBI अधिकारियों तक पहुंचा। तुरंत एटीएम बंद किया गया और बैंक की तकनीकी टीम वहां पहुंची। जानकारी के अनुसार किसी तकनीकी दिक्कत के कारण ऐसा हुआ था। बैंक अब इसका रिकॉर्ड चेक कर रहा है कि कितने पैसे ज्यादा डिस्पैच किए गए हैं।
लोगों ने उठाया फायदा, एक से ज्यादा कार्ड का यूज किया
जब लोगों को इस बात का पता चला तो वह एक से अधिक कार्ड लेकर एटीएम पर पहुंचे। किसी ने दो से चार कार्ड यूज किए तो किसी ने 2000 रुपये तक एक से ज्यादा बार निकाले। जानकारों की मानें तो यह दिक्कत मशीन से जुड़ी है कई बार मशीन की गरारी घूम जाती है जिससे ऐसा होता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
6 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
8 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
8 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
9 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
9 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
9 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines