SPPU Indian Security Press degree certificate partnership 2025: पुणे प्रशासन ने फर्जी डिग्री बनाने वाले जालसाजों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, देश की सबसे पुरानी सरकारी यूनिवर्सिटी में से एक सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय ने डिग्री या अन्य सर्टिफिकेट्स बनाने के लिए नासिक की इंडियन सिक्योरिटी प्रेस (ISP) के साथ करार किया है।
ये नई डिग्री 16 सुरक्षा फीचर्स से लैस होगी और इससे यूनिवर्सिटी प्रमाणपत्रों पर होने वाला खर्च भी कम होगा। जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी और प्रेस के बीच हुए इस समझौते के तहत विश्वविद्यालय अब ISP से अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं वाले प्री-प्रिंटेड पेपर खरीदेगा। इन पेपर्स पर छात्रों का नाम, अंक और अन्य विवरण छापे जाएंगे। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के आगामी दीक्षांत समारोह में डिग्री लेने वाले सभी छात्रों को ये नई अति-सुरक्षित प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।
1949 में हुई थी स्थापित, SPPU को महाराष्ट्र सरकार करती है संचालित
जानकारी के अनुसार ISP को भारत में सबसे सुरक्षित कागज बनाने वाले प्रेस के रूप में जाना जाता है। ये प्रेस देश में पासपोर्ट कार्यालय, राजस्व विभाग और रक्षा प्रतिष्ठानों जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए दस्तावेज तैयार करती है। बता दें सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (Savitribai Phule Pune University) को साल 1949 में स्थापित किया गया था। फिलहाल ये महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित किया जाता है।
बढ़ेगी सुरक्षा खर्च भी होगा कम
बता दें गोपनियता रखने के लिए देश के केंद्रीय विश्वविद्यालय, IITs और CBSE जैसे संस्थान पहले से ही ISP से प्री-प्रिंटेड पेपर लेते हैं। अब SPPU का ये कदम यूनिवर्सिटी के प्रमाणपत्रों से छेड़छाड़ की संभावना को खत्म करने में मदद करेगा। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन परिषद के सदस्य सागर वैद्य ने मीडिया में बयान दिया कि नए प्रमाणपत्रों में 16 उन्नत सुरक्षा फीचर्स होंगे जबकि पुराने प्रमाणपत्रों में केवल छह फीचर्स थे। इससे लागत भी कम होगी जैसे अब तक किसी एक प्रमाणपत्र पर 64 रुपये तक खर्च होते हैं जो अब घटकर 27 रुपये प्रति पेपर तक पहुंच जाएंगे।
ये भी पढ़ें: E-Passport: घर बैठे ई-पासपोर्ट बनवाएं, कौन और कैसे कर सकता है अप्लाई? 5 पॉइंट में जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान आज, योगी के गढ़ में सपा से टक्कर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर ओम बिरला का बड़ा बयान
9 hrs ago'लोकतंत्र में सुधार के लिए विरोध जरूरी', बदलती दुनिया पर भी बोले PM मोदी
10 hrs agoसरकारी कर्मचारियों के लिए बदले पेंशन के नियम, वित्त मंत्रालय की नई SOP जारी
11 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs agoबांग्लादेश सीमा पर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए बने 4 नए आर्मी बेस
13 hrs agoनेतन्याहू ने PM मोदी से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर किया आमंत्रित
14 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
16 hrs agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
16 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines