मेरठ के रहने वाले सौरभ राजपूत जो मर्चेंट नेवी में काम करते थे। लंदन से अपने देश इस उम्मीद में लौटे की वहां अपनी पत्नी मुस्कान से मिलेंगे जिनसे वो जान से भी ज्यादा प्यार करते हैं। किसने सोचा था कि जान से ज्यादा प्यार करने वाली बीवी ही जान ले लेगी और एक टैंक में उसे दफन कर देगी। जी हां, सौरभ राजपूत के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जिनकी उन्हीं की पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक सौरभ राजपूत की बहन ने अब मुस्कान की काली करतूतों से पर्दा हटाया और बताया की वो कैरेक्टरलेस लड़की थी।
बहन का भाई की मौत पर छलका दर्द
लंदन से लौटे सौरभ राजपूत जिनकी बीवी ने उनका मर्डर कर दिया। ये मामला सोशल मीडिया और हर न्यूज पेपर के फ्रंट पेज पर छाया हुआ है। मृतक सौरभ की बड़ी बहन चिंकी ने बताया कि वो उनका छोटा भाई था और अपनी पत्नी मुस्कान से बेइंतहा प्यार करता था। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले मेरी मम्मी का फोन आया और उन्होंने ये बोला की तुम्हारे छोटे भाई का मर्डर हो गया है। मैंने बोला कि मैं पहुंच रही हूं आप घबराओ मत ऐसा कुछ भी नहीं हुआ होगा।
यह भी पढ़ें:औरंगजेब पर आपस में लड़ने वाले क्या अपने धर्मस्थल बौद्धों को देंगे?
उस लड़की का पहले से ही अफेयर था
सौरभ की बहन ने बताया कि मां ने मुझे सीधे थाने पहुंचने के लिए बोला। मैं वहां पहुंची तो मुझे समझ आया कि अब सब खत्म हो गया है। चिंकी ने मुस्कान की काली करतूतों का खुलासा करते हुए बताया कि उस लड़की का पहले से ही अफेयर था। वो अपने घर से पहले भी एक बार भाग चुकी थी। चिंकी ने बताया कि मुस्कान पहले भी घर से भाग चुकी है और 5 दिन से घर से गायब थी। मेरा भाई मेरे घर पर पेपर देने के लिए आया हुआ था, लेकिन उसे ये बताया गया कि मुस्कान घूमने गई है। जबकि वो किसी और लड़के के साथ घूम रही थी।
तू सावधान रहना
चिंकी ने बताया कि हमने अपने भाई को पहले ही कहा था कि तू इतने पैसे कमा कर ला रहा है तू सावधान रहना। तू उन पैसों का किसी और से जिक्र मत करना, लेकिन उसे बहला-फुसला कर सारा पैसा उससे हड़प लिया। उसका 50 लाख का मकान, चार पहिए की गाड़ी और सारे हीरे और गोल्ड के गहने ले लिए। चिंकी ने बताया कि मेरा भाई मुस्कान से अंधा प्यार करता था और उसे उस पर पूरा विश्वास था कि उसके बगैर उसका चलता नहीं था।
यह भी पढ़ें: 12 जिंदगियां लीलने वाले प्लेन क्रैश की इनसाइड स्टोरी, हादसे का वीडियो आया सामने
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
7 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines