रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा किया गया. जिसके बाद CJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- ”एक बात जरूर साफ हो चुकी है, जो लड़ाई चुनाव आयोग के खिलाफ थी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थी, वो लड़ाई पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अपने खिलाफ बना ली है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि वो कुछ भी कर के ज्ञानेश कुमार को बचाएंगे. उन्होंने साफ कर दिया है कि राजा की जान तोते में है.”
ये भी पढ़ें: ‘न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते’, CJP प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस पर SC की सख्ती, दिया बड़ा आदेश
‘BJP के लिए काम कर रहा आयोग’
रांका ने आगे कहा- ”चुनाव आयोग पूरी तरह केंद्र के आदेश पर काम कर रहा है. ज्ञानेश कुमार सिर्फ बीजेपी को जिताने के लिए काम कर रहे हैं.” उन्होंने कहा- ”कल फ्लाइट से हम लोगों को किडनैप किया गया, दिल्ली पुलिस ने बर्बरता की. बीजेपी ने आपातकाल को भी पीछे छोड़ दिया है.” CJP प्रवक्ता ने कहा- ”वो छात्र नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रहे हैं और उनकी पिटाई कर रहे हैं. अगर उन्हें लगता है कि इससे हमारा हौसला टूटेगा, तो वो गलतफहमी में हैं. ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक हमारी हर एक मांग पूरी नहीं हो जाती.”
‘हमारे फोन हैक या क्लोन हुए हैं’
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, ”दिल्ली पुलिस ने हमारे फोन जब्त कर लिए लेकिन जब्ती का कोई मेमो नहीं दिया. हमें आशंका है कि हमारे फोन हैक या क्लोन किए गए हैं. जैसा कि पिछले कुछ सालों में दूसरे एक्टिविस्ट्स के साथ हुआ है, हमें डर है कि उन्होंने हमारे डिवाइस हैक करके उनमें ऐसे दस्तावेज या दूसरी चीजें डाल दी हों, जिन्हें बाद में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके. हम ये साफ करना चाहते हैं कि हमारे फोन शायद हैक हो चुके हैं.”
विपक्षी सांसदों को कहा शुक्रिया
आशुतोष रांका ने प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, माणिक सरकार और पिनाराई विजयन का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा- ”डेमोक्रेसी को बचाने के लिए देश के छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर उन्होंने जो लड़ाई लड़ी, उसके लिए हम उनके बहुत आभारी हैं. हमें उम्मीद है कि ऐसे सभी संगठन और राजनीतिक दल भविष्य में भी मिलकर ये लड़ाई लड़ते रहेंगे.” उन्होंने आगे कहा- ”विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी हैं. आज भी CJP के कई साथियों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई. आज पूरी SFI टीम को हिरासत में ले लिया गया. पिछले कुछ दिनों में AISF के कई सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और उनके साथ मारपीट की गई.”
ये भी पढ़ें: दिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान? चौंका देंगे आंकड़े
संबंधित खबरें
क्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
27 mins agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
1 hr agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
1 hr ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
4 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
4 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
6 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
7 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
9 hrs agoLIVE: 'राहुल गांधी के आरोप निराधार...', सुधांशु त्रिवेदी का बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines