CM केजरीवाल ने क्यों किया इस्तीफे का ऐलान? AAP मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रिवील की वजह

Saurabh Bhardwaj PC on Arvind Kejriwal Resignation: अरविंद केजरीवाल कल सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं। ऐसे में दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फेंस करके मामला साफ किया

Saurabh Bhardwaj PC on Arvind Kejriwal Resignation

Saurabh Bhardwaj PC on Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया है। कल वो सीएम पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसे लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीएम केजरीवाल के फैसले पर सफाई दी है।

विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। जनता के द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री के पीछे बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। एक ईमानदार आदमी के पीछे पूरी की पूरी केंद्र सरकार लग गई और उसे जेल भेज दिया गया। वो आदमी जब जेल से बाहर निकला तो उसने सत्ता का सुख नहीं भोगा। उसने तय किया कि मैं जनता की अदालत में जाऊंगा और जब तक जनता नहीं कहेगी, दिल्ली की गद्दी पर नहीं बैठूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

भगवान राम ने छोड़ी थी अयोध्या- सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने केजरीवाल की तुलना भगवान राम के वनवास से की है। सौरभ का कहना है कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि सतयुग में सुना था भगवान राम ने परिस्थितियों के कारण राजगद्दी का त्याग किया था और 14 साल के वनवास पर चले गए थे। अयोध्या की पूरी जनता रो रही थी, बिलख रही थी कि राम आप मत जाइए और आप इस सिंहासन पर बैठिए। मगर मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने सिंहासन छोड़ने का फैसला किया। उनके भाई भरत खड़ाऊं रखकर इंतजार करते रहे कि राम वापस आएंगे।

केजरीवाल हनुमान भक्त- सौरभ

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल राम नहीं हैं। राम भगवान थे। मगर भगवान राम के भक्त हनुमान और हनुमान के भक्त अरविंद केजरीवाल हैं। उनकी राम से तुलना नहीं की जा सकती। मगर जिस मर्यादा के नाम पर भगवान राम ने सतयुग में अपना सिंहासन छोड़ा था। उसी मर्यादा के लिए अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की गद्दी छोड़ने का फैसला किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ