बीजेपी ने ईद से पहले मुसलमानों को ‘सौगात ए मोदी’ योजना का तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि वह 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर “सौगात ए मोदी” यानी मोदी किट देगी। जानकारी के अनुसार इस किट में सेवइयां, आटा, खजूर, ड्राई फ्रूट्स और चीनी जैसे खाने के सामान के साथ कपड़े भी होंगे।
बीजेपी के अनुसार इस फैसले से मुस्लिम समाज के बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते बनाने में मदद मिलेगी। वहीं, ये निर्णय विपक्ष के उन लोगों को भी पार्टी का जवाब है जो सरकार को मुसलमानों का विरोधी होने का प्रचार करती है।
सरकार का लक्ष्य देश के गरीब मुसलमानों की मदद करना
दरअसल, आज बीजेपी ने दिल्ली में सौगात ए मोदी कार्यक्रम की शुरुआत की है। बीजेपी प्रदेश पदाधिकारियों के अनुसार इसका लक्ष्य देश के गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘मोदी किट’ देना है। यह किट ईद जैसे मुसलमानों के बड़े त्योहार पर जरूरतमंद मुसलमानों को बड़ा तोहफा है। सरकार की इस छोटी सी मदद से गरीब लोग खुशी के साथ अपना त्यौहार मना सकेंगे।
सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने साधा निशाना
सरकार के इस कदम पर विपक्ष ने निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी ने कहा की बीजेपी देश में माहौल सौहार्दपूर्ण रहने दें वही असली गिफ्ट होगा। वहीं, कांग्रेस और टीएमसी ने कहा की मोदी सरकार असल मुद्दे से भाग रही है। वह सिर्फ मुद्दे से लोगों को डाइवर्ट करने के लिए ईद पर ये नाटक कर रही है। विपक्ष ने सवाल उठाया कि बीजेपी इन 32 लाख मुसलमानों की पहचान कैसे करेगी? बता दें इससे पहले भी पीएम मोदी जरूरतमंद खासकर पसमंदा मुसलमानों के विकास की बात कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर गठित JPC का कार्यकाल बढ़ा, लोकसभा ने दी मंजूरी; जानें वजह
संबंधित खबरें
'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
1 hr ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
2 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
3 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
5 hrs agoVIDEO: पहाड़ों पर जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लीजिए मौसम का हाल
5 hrs agoRBI ने बढ़ाया रेपो रेट, जानिए आपके होम-कार लोन EMI पर क्या पड़ेगा असर
5 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आज फिर INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन
6 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
12 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
13 hrs agoत्योहार से पहले कर्मचारियों को DA का तोहफा, त्रिपुरा सरकार ने 3% बढ़ाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines