Saudi Arabia: सऊदी अरब जाने का प्लान कर रहें हैं तो यह खबर आपके बेहद काम की हैं. सऊदी के लिए अब लंबी-लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ढेरों डॉक्यूमेंट को एकत्र करने से भी राहत मिलेगी. सऊदी अरब ने अपने देश की यात्रा करने वाले यात्रियों के प्रोसेस को ओर भी आसान बनाने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म (KSA Visa Platform) लॉन्च किया. इस प्लेटफार्म के माध्यम से सऊदी का वीजा मिलना ना केवल आसान हो जाएगा बल्कि प्रोसेस में भी तेजी आएगी. इसके माध्यम से वीजा अप्लाई करने पर एक मिनट से अधिकतम तीन दिन कार्य दिवस में वीजा प्रोसेस हो जाएगा.
KSA Visa Platform एक डिजिटल सिस्टम
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने KSA वीजा वीजा प्लेटफार्म का एक नया पयल संस्करण लॉन्च किया है. यह एक डिजिटल सिस्टम है. इसके माध्यम से साऊदी में घुमने जाने, हज या दमराह करने के लिए जाने, किसी इवेंट में भाग लेने के लिए जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी. इन सभी कार्यो के लिए केवल एक ही जगह पर वीजा अप्लाई किया जा सकेगा. ऐसे में सऊदी घुमने जाने वाले या अपने दोस्तो, परिवार के लोगों से मिलने जाने वालों के लिए आसानी हो जाएगी. सऊदी अरब ने अपने देश में आने वाले यात्रियों की यात्रा को आसान बनाने और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए इस डिजिटल वीजा प्लेटफार्म को लॉन्च किया है.
यह भी पढ़ें- Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 मिनट के अंदर मिलेगी फायर की मदद, सउदी अरब से आए विशेष वाहन
मेल आईडी पर आ जाएगा वीजा
सऊदी द्वारा लॉन्च किए गए इस वीजा प्लेटफॉर्म के माध्यम से ई-वीज़ा (E-Visa) तुरंत जारी होगा. कार्रवाई के बाद यह वीजा सीधे आपकी मेल आईडी पर आ जाएगा. यदि आप इस वीजा के लिए पत्र देशों के नागरिक है, आपके पास शेंगेन वीजा है, अमेरिका या ब्रिटेन का वैध वीजा है, तो तुरंत साऊदी के इस वीज के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इन देशों के अलावा GCC (खाड़ी सहयोग परिषद) देशों के स्थायी नागरिक भी सीधे इस ई-वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं. वहीं वीजा ऑन अराइवल (Visa on Arrival) के लिए यदि आप ई-वीजा के लिए पात्र देश से हैं, आपके पास ऐसा अमेरिकी, ब्रिटिश या शेंगेन वीजा हो जिसे आपने पहले एक बार इस्तेमाल किया हो तो आप सीधे सऊदी हवाई अड्डों पर पहुंचकर भी वीजा खरीद सकते हैं.
इतना देना होगा शुल्क
इस नए डिजिटल वीजा प्लेटफार्म के माध्यम से आप अपनी यात्रा की जरूरत के हिसाब से 2 तरह के मुख्य वीजा विकल्पों में से एक को चुन सकते हैं. जिनमें से एक है सिंगल एंट्री वीजा. यह वीजा सऊदी में 90 दिनों के लिए वैध होता है. दूसरा है मल्टीपल एंट्री वीज़ा. यह वीजा एक साल के लिए वैध होता है. मगर एक बार में केवल 90 दिनों तक ही सऊदी में रुक सकते हैं. इस वीजा की कीमतों में स्वास्थ्य बीमा शामिल नहीं है. इस वीजा के लिए शुल्क US$ 80 है जो वापसी योग्य है. इसके अलावा डिजिटल सेवा शुल्क: US$ 10.50 है. यह शुल्क वापसी योग्य नहीं है. वहीं डिजिटल बीमा के लिए शुल्क US$10.50 यह भी वापसी योग्य नहीं है.
यह भी पढ़ें- क्या है Kafala System? जिसे Saudi Arabia ने किया खत्म, भारतीयों को भी मिलेगी राहत
संबंधित खबरें
पुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
7 mins agoसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
23 mins agoएनटीए ने जारी किया संशोधित एग्जाम कैलेंडर, जानें अपनी परीक्षा की तारीख
34 mins agoबेल पर था बाहर... कैसे 22 साल के इंजीनियर ने टाइगर पर फायरिंग को दिया अंजाम
1 hr ago'भारतीय तोड़फोड़ नहीं करते', यूरोप के प्रदर्शनों पर पीयूष गोयल ने कसा तंज
2 hrs agoकटहल के छिलके नहीं होंगे बेकार! NIT राउरकेला ने खोजा इस्तेमाल करने का तरीका
2 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
2 hrs agoग्राहक से 34 रुपये ज्यादा वसूलने पर ई-कॉमर्स साइट को लगा 57000 का जुर्माना
3 hrs agoदिल्ली के इन कर्मचारियों को मिला दिवाली गिफ्ट, बढ़ा महंगाई भत्ता
5 hrs agoराहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines