सत्यपाल मलिक लिख रहे थे 'द ट्रुथ' नाम की किताब, किस डर से छुपा दिए इससे जुड़े डॉक्यूमेंट्स

Satyapal Malik Book The Truth: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 370 हटने के ठीक 6 साल बाद निधन हो गया। ये बड़ा इत्तेफाक ही है कि सरकार के जिस फैसले का उन्होंने विरोध किया, उसी दिन वह दुनिया को अलविदा कह गए। सत्यपाल मलिक द ट्रुथ नाम की एक किताब भी लिख रहे थे।

Satyapal Malik death

Photo Credit- Social Media

Satyapal Malik Book The Truth: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे, जिसके चलते उनको ICU में भर्ती कराया गया। उनका राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वह खुले तौर पर सरकार का विरोध करते थे। पिछले कुछ समय से वह ‘द ट्रुथ’ नाम से एक किताब भी लिख रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किताब के कुछ पन्ने उन्होंने छापे के डर से छुपा दिए थे। उनके बयानों में ईमानदारी और किसान समुदाय से जुड़ाव देखा जा सकता था।

विज्ञापन

किताब का नाम रखने वाले थे द ट्रुथ

सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक किताब लिखने की भी जानकारी दी थी। इसको लेकर कहा गया था कि किताब का नाम ‘द ट्रुथ’ होगा। जानकारी के मुताबिक, उनको डर था कि इस किताब के चलते छापा पड़ सकता है, जिसकी वजह से मलिक ने पांडुलिपि को पहले ही कहीं छुपा दिया था।

विज्ञापन

सत्यपाल मलिक को छापेमारी का था संदेह

उन्होंने अपनी किताब के बारे में एक सभा के दौरान बताया था। उन्होंने बताया कि इस किताब के बारे में मैंने पब्लिकली बताया था, जिसको लेकर मुझे पहले ही अंदाजा था कि छापेमारी हो सकती है। इसके लिए 200 पन्नों की किताब घर पर रखना ठीक नहीं है। 2024 में उनके घर पर CBI की छापेमारी हुई थी।

विज्ञापन

कब छपने वाली थी किताब?

किताब छपने को लेकर उन्होंने 2024 में कहा कि चुनाव का ऐलान होने के बाद जैसे ही आचार संहिता लगेगी, मैं किताब छपने के लिए दे दूंगा। उन्होंने बताया था कि किताब छपवाने के लिए वह कई प्रकाशक के साथ भी जुड़े हुए थे। वह अपने बयानों में बार-बार ईमानदारी और किसान समुदाय से जुड़ाव का जिक्र किया करते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ