Sarath Chandra Reddy: दिल्ली शराब घोटाले में हैदराबाद के कारोबारी पी.शरत चंद्र रेड्डी का नाम बार-बार आ रहा है। कभी मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी का सरकारी गवाह बनने तो कभी बीजेपी को करोड़ों का चंदा देने के लिए रेड्डी सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें रेड्डी खुद शराब घोटले में एक आरोपी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। उनकी गवाही को ही आधार बनाकर जांच एजेंसी ने केजरीवाल को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
कौन हैं शरत चंद्र रेड्डी
शरत रेड्डी अरबिंदो फार्मा लिमिटेड के मालिक हैं। हैदराबाद के बड़े कारोबारियों में उनकी गिनती होती है। अरबिंदो फार्मा लिमिटेड साउथ की बड़ी कंपनी है, जिसकी शुरुआत शरत के पिता पी.वी. राम प्रसाद रेड्डी ने की थी। शरत ने अपने पिता के बाद बिजनेस संभाला और वह दवा के साथ व शराब कारोबार में भी उतरे। जानकारी के अनुसार उन्होंने BBA में ग्रेजुएशन की है। 21 मार्च को सीएम केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद 23 मार्च को आप नेता आतिशी ने भी कहा कि शरत चंद्र रेड्डी के बयानों के आधार पर ही सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।
शरत पर शराब घोटाले में आरोप
शरत चंद्र रेड्डी के भाई रोहित रेड्डी YSR Congress पार्टी के नेता वी विजयसाई रेड्डी के दामाद हैं। ईडी का दिल्ली शराब घोटाले में आरोप है कि शरत रेड्डी ने शराब खुदरा क्षेत्रों के 5 लाइसेंस हासिल किए। ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि यह लाइसेंस रेड्डी ने नवंबर 2021 से जुलाई 2022 के दौरान लिए हैं। बता दें साल 2012 में CBI उन्हें जमीन अधिग्रहण मामले का आरोपी बनाया था।
यह भी जानें
जानकारी के अनुसार ईडी ने शराब घोटाले में शरत रेड्डी को 11 नवंबर को गिरफ्तार किया था। मई 2023 में उसे जमानत दी गई थी, जिसके बाद 2 जून को वह इस मामले में सरकारी गवाह बन गए। उनकी गवाही पर ईडी ने इस मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी की। आप का रेड्डी की कंपनियों पर बीजेपी को 50 करोड़ से अधिक का चंदा देने का आरोप लगाया है।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
5 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
6 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
8 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
8 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
10 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
11 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines