Sanjay singh assured court he would not make statement against sulakshana sawant: 100 करोड़ के मानहानि केस में आप सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में ये कहा है कि वह गोवा सीएम प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत के खिलाफ केस की अगली सुनवाई तक कोई बयान नहीं देंगे।
दरअसल, गोवा में कथित कैश-फॉर-जॉब घोटाले के बारे में संजय सिंह ने सुलक्षणा सावंत के बारे में दिल्ली में बयानबाजी की थी। जिसके बाद आप सासंद द्वारा खुद पर लगाए आरोपों के खिलाफ सुलक्षणा सावंत ने गोवा की निचली अदालत में मानहानि याचिका दायर की थी।
सुलक्षणा सावंत ने आप नेता से की माफी मांगने की अपील
शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई, बता दें सुलक्षणा सावंत ने आप नेता द्वारा उन पर लगाए आरोपों को गलत और मनगढ़ंत बताते हुए 100 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांगा की है। वहीं, उनसे कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग रखी है। बता दें बिचोलिम की सिविल अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है।
संजय सिंह के वकील ने अदालत को दिया ये आश्वासन
मामले की सुनवाई के बाद सुलक्षणा सावंत के वकील प्रहलाद परांजपे और एसवी मनोहर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कोर्ट से आप नेता को कोई और अपमानजनक बयान देने से रोकने का अंतरिम आदेश देने का आग्रह किया था। इस पर संजय सिंह के वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह अगली सुनवाई उनके मुवक्किल के बारे में कोई बयान नहीं देंगे। पेश मामले में याचिकाकर्ता का आरोप है कि संजय सिंह ने दिल्ली में मीडिया में बयान जारी कर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे।
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
10 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines