'गोवा CM की पत्नी के खिलाफ नहीं दूंगा बयान', कोर्ट में बोले आप सांसद संजय सिंह

Sanjay singh: बिचोलिम की सिविल अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है। सुलक्षणा सावंत ने संजय सिंह से अपने बयानों पर माफी मांगने को कहा है।

संजय सिंह, प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत

संजय सिंह, प्रमोद सावंत और उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत

Sanjay singh assured court he would not make statement against sulakshana sawant: 100 करोड़ के मानहानि केस में आप सांसद संजय सिंह ने कोर्ट में ये कहा है कि वह गोवा सीएम प्रमोद सावंत की पत्नी सुलक्षणा सावंत के खिलाफ केस की अगली सुनवाई तक कोई बयान नहीं देंगे।

विज्ञापन

दरअसल,  गोवा में कथित कैश-फॉर-जॉब घोटाले के बारे में संजय सिंह ने सुलक्षणा सावंत के बारे में दिल्ली में बयानबाजी की थी। जिसके बाद आप सासंद द्वारा खुद पर लगाए आरोपों के खिलाफ सुलक्षणा सावंत ने गोवा की निचली अदालत में मानहानि याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

सुलक्षणा सावंत ने आप नेता से की माफी मांगने की अपील

शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई, बता दें सुलक्षणा सावंत ने आप नेता द्वारा उन पर लगाए आरोपों को गलत और मनगढ़ंत बताते हुए 100 करोड़ रुपये का हर्जाना देने की मांगा की है। वहीं, उनसे कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की भी मांग रखी है। बता दें बिचोलिम की सिविल अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 जनवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन

संजय सिंह के वकील ने अदालत को दिया ये आश्वासन 

मामले की सुनवाई के बाद सुलक्षणा सावंत के वकील प्रहलाद परांजपे और एसवी मनोहर ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कोर्ट से आप नेता को कोई और अपमानजनक बयान देने से रोकने का अंतरिम आदेश देने का आग्रह किया था। इस पर संजय सिंह के वकील ने अदालत को आश्वासन दिया कि वह अगली सुनवाई उनके मुवक्किल के बारे में कोई बयान नहीं देंगे। पेश मामले में याचिकाकर्ता का आरोप है कि संजय सिंह ने दिल्ली में मीडिया में बयान जारी कर उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ